टीवी से लेकर बड़े पर्दे तक अपनी अभिनय का दमखम दिखा चुके अभिनेता रोनित रॉय इन दिनों अपनी फिल्म 'शहजादा' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म में रोनित रॉय कार्तिक आर्यन और कृति सेनन के साथ नजर आने वाले हैं। फिल्म की स्टार कास्ट जोर शोर से फिल्म को प्रमोट करने में भी लगी हुई है और इसी क्रम में जब सितारे कपिल शर्मा के शो में पहुंचे तो रोनित रॉय ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया। अभिनेता ने बताया कि कैसे करण जौहर की वजह से उनके हाथ से ऑस्कर विजेता हॉलीवुड निर्देशक की फिल्म निकल गई थी।