शर्टलेस नजर आए रणवीर सिंह
पिछले साल रणवीर सिंह ने पेपर मैगजीन के लिए अपना न्यूड फोटोशूट कराया था, जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया था। अब, अभिनेता ने एक बार फिर अपने नए रॉकी और रानी की प्रेम कहानी प्रोमो के जरिए ध्यान आकर्षित किया है, जिसमें वह शर्टलेस हैं और अपने जिम वर्कआउट दिखाने के साथ मंडे मोटिवेशन के लिए भी लोगों को प्रेरित कर रहे हैं। सोमवार को रणवीर सिंह ने फैंस के लिए अपने रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के किरदार रॉकी रंधावा के 'मंडे मोटिवेशन' वाला नया प्रोमो जारी किया। इसमें वह शर्टलेस अवतार में नजर आ रहे हैं।
जिम करते हुए दिखाए सिक्स पैक
वीडियो की शुरुआत रणवीर के जागने से होती है और बैकग्राउंड में NSEB का मुंडे देसी बजता है। वीडियो में रणवीर जिम जाते और वर्कआउट करते हुए अपने सिक्स पैक एब्स दिखाते हैं। इस वीडियो में रणवीर के कई क्लोज-अप शॉट्स भी हैं, जो फैंस को दीवाना बना रहे हैं। वीडियो में वह खुद को आईने में देखते हैं और अलग-अलग पोज देते हैं। वह शॉवर लेते हुए भी नजर आते हैं और कपड़ों से लेकर अपने चश्मे तक का डिजाइनर कलेक्शन दिखाते हैं।
इसे भी पढ़ें- Commando: विपुल अमृतलाल शाह की 'कमांडो' का टीजर जारी, डायरेक्टर ने इस अभिनेता को दिया ओटीटी डेब्यू का मौका
दीपिका का मजेदार रिएक्शन
उनके इस प्रोमो वीडियो पर फैंस की भी मजेदार प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। रणवीर के इस वीडियो पर सबसे मजेदार रिएक्शन तो दीपिका पादुकोण ने दिया। इस वीडियो पर दीपिका पादुकोण ने मजेदार इमोजी बनाई है। वहीं एक शख्स ने लिखा, 'इससे मुझे निश्चित रूप से प्रेरणा मिली है।' एक कमेंट में लिखा था, 'हॉटनेस अलर्ट।' एक अन्य शख्स ने वीडियो देखने के बाद कहा, 'फायर।'