फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rocket Boys 2: 'रॉकेट बॉय 2' का टीजर जारी! देखने को मिली देश के वैज्ञानिकों के हौसले की कहानी

Sun, 12 Feb 2023 05:03 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

टीजर की शुरुआत में दिवंगत पीएम इंदिरा गांधी की झलक है। अधिकारी इंदिरा गांधी से परमाणु परीक्षण के सामने आने वाली चुनौतियों पर चर्चा करते हैं और एक बार फिर से सोचने की बात कहते हैं। 
विज्ञापन
Rocket Boys 2 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश की सीमाओं पर दुश्मन देशों के हमले और वैश्विक संघर्ष के बीच अपनी सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए भारत का परमाणु संपन्न राष्ट्र बनना एक उपाय के सरीखा था। अगर कहा जाए कि इसके बाद भारत के एक नए युग की शुरुआत हुई तो गलत नहीं होगा। ...और इसका श्रेय देश के महान वैज्ञानिकों को दिया जाता है, जो देश को मजबूत बनाने की इस अविश्वसनीय यात्रा के साक्षी बने। उन्हीं वैज्ञानिकों की कहानी और देश को परमाणु संपन्न बनाने के सफर को 'रॉकेट बॉय 2' में दिखाया जाएगा। आज इसका टीजर जारी हो गया है।

विज्ञापन

Suneil Shetty: केएल राहुल को दामाद नहीं बेटा मानते हैं सुनील शेट्टी, बोले- मैं पहले से उनका फैन हूं

टीजर की शुरुआत में दिवंगत पीएम इंदिरा गांधी की झलक है। अधिकारी इंदिरा गांधी से परमाणु परीक्षण के सामने आने वाली चुनौतियों पर चर्चा करते हैं और एक बार फिर से सोचने की बात कहते हैं। मगर, दूसरी तरफ वैज्ञानिक इसकी जरूरत पर चर्चा करते नजर आते हैं। यह चर्चा दरअसल, होमी भाभा और डॉ. विक्रम साराभाई के बीच की है। जिनके किरदार सीरीज में जिम सर्भ और इश्वाक सिंह अदा कर रहे हैं।
विज्ञापन

Sonu Sood: दो साल बाद सोनू सूद ने निभाया फूड स्टॉल मालिक से किया वादा, वीडियो देख तारीफ करते नहीं थक रहे फैंस
विज्ञापन


वैज्ञानिकों के बीच एक गंभीर मसले पर गहन चर्चा हो रही है। किसी को अमेरिका और अन्य मजबूत देशों की नाराजगी का डर सता रहा है तो वहीं डॉ होमी जे भाभा और डॉ विक्रम साराभाई पूरी निडरता के साथ आगे की सभी तैयारियों पर चर्चा करते नजर आते हैं। इस गहन चर्चा के बीच एपीजे अब्दुल कलाम की आवाज सुनाई देती है कि 'अधूरी जंग को पूरा करने का वक्त आ गया है।' इसके बाद क्या होता है, यह टीजर में देखना दिलचस्प होगा।


इस सीरीज में जहां जिम सर्भ, प्रख्यात वैज्ञानिक डॉ होमी जे भाभा का किरदार निभा रहे हैं। वहीं, इश्वाक सिंह, डॉ विक्रम साराभाई के रूप में दिखाई दे रहे हैं। सोनी लिव की इस सीरीज को सिद्धार्थ रॉय कपूर, मोनिशा आडवाणी और मधु भोजवानी ने प्रोड्यूस किया है। इसका निर्देशन अभय पन्नू ने किया है और लिखा भी उन्हीं ने है। शो में जिम सर्भ, इश्वाक सिंह के अलावा अर्जुन राधाकृष्णन, रेजिना कैसेंड्रा, रजत कपूर, दिब्येंदु भट्टाचार्य, नमित दास और सबा आजाद जैसे कलाकार भी अहम रोल में हैं।
Shiv Shastri Balboa Review: जिंदगी का रोमांच रिटायरमेंट के बाद भी कैसे कायम रखें, सीखना हो तो देखिए ये फिल्म

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें