फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roadies 19: विनर की रेस से बाहर हुए यह कंटेस्टेंट्स, रिया को छोड़ गौतम और प्रिंस ने की दोस्ती

Mon, 09 Oct 2023 01:12 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

यूथ बेस्ड रियलिटी शो 'एमटीवी रोडीज- कर्म या कांड' इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में बना हुआ है।
विज्ञापन
एमटीवी रोडीज 19 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूथ बेस्ड रियलिटी शो 'एमटीवी रोडीज- कर्म या कांड' इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में बना हुआ है और इस चर्चा की वजह है गैंग लीडर्स और कंटेस्टेंट्स। टीवी का स्टंट बेस्ड पॉपुलर रिएलिटी शो 'एमटीवी रोडीज 19 - कर्म या कांड' में लोग आकर अपनी प्रतिभा दिखाते हैं। शो में इस बार प्रिंस नरूला, गौतम गुलाटी और रिया चक्रवर्ती गैंग लीडर्स हैं।
विज्ञापन

'रोडीज 19' के नए एपिसोड ने दर्शकों को स्क्रीन से बांधे रखा है। यह सब एलिमिनेशन टास्क में हुआ। कैसे टॉप 9 कंटेस्टेंट्स में से चार फिनाले से पहले ही बाहर हो गए। इस सीजन के पहले फाइनलिस्ट बनने के बाद, सोनू सूद ने बताया कि एपिसोड के अंत तक केवल 5 दावेदार उनके साथ खड़े होंगे।

एमटीवी रोडीज 19 - फोटो : सोशल मीडिया

'रोडीज 19' के फिनाले से पहले बाहर हुए 4 कंटेस्टेंट्स जिनमें, प्रियांक, सचिन, आशिका और तनु शो छोड़ने वाले थे। गौतम को रिया या प्रिंस में से किसी एक को छूट देने का मौका भी मिला। गौतम ने अपने ग्रुप के सदस्य पराक्रम पर 1000 रोडियम दागने के बाद इसे प्रिंस को देने का फैसला किया।

विज्ञापन

इस पर गौतम ने कहा, 'जरूरत पड़ने पर प्रिंस ने हमारी मदद की। उन्होंने पराक्रम पर 1000 रोडियम खर्च किए और मैंने इसकी सराहना की। इसीलिए मैं आज उनकी मदद करूंगा।' प्रिंस ने इसके लिए उन्हें थैंक्यू कहा और शुक्रियाअदा भी किया। फिर उन्होंने सिवेट को अपने ग्रुप से बचाने का फैसला किया।

यह भी पढ़ें:  फातिमा सना शेख की 'धक धक' का ट्रेलर जारी, चार बाइकर लड़कियों के ट्रिप की कहानी को दिखाती है फिल्म
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें