फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिनेत्री रिया सेन ने कहा शर्म करे ये देश

Sun, 12 Apr 2015 05:01 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार देर रात मुंबई में अभिनेत्री रिया सेन के अंधेरी-स्थित दो फ्लैट भीषण आग में जलकर पूरी तरह खाक हो गए। हादसे के बाद अभिनेत्री रियासेन ने अपना गुस्सा व्यक्त किया।
विज्ञापन


रिया सेन ने देर रात ट्विटर पर लिखा, कि "हमारी बिल्डिंग में आग लगी है, हमारे दो घर जल कर बर्बाद हो गए। दमकल की गाड़ियों को आने में पूरा एक घंटा लग गया। शर्म है इस देश पर।" रिया सेन ने अपने इस ट्वीट से कहीं न कहीं सिस्टम की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए।

Our buildings on fire ! We've lost two of our flats  ! And the fire engine took an hour to arrive ! Shame on this country !— Riya Sen (@riyasen_) April 11, 2015
विज्ञापन

विज्ञापन

जल कर खाक हो गया घर

मुंबई के अंधेरी में रुइया पार्क बिल्डिंग की छठी मंजिल पर रिया सेन का घर है। वे यहां अपनी मां और पिता के साथ रहती हैं। शनिवार देर रात करीब डेढ़ बजे घर में आग लगने की खबर मिली।

घटना के दौरान रिया सेन, माँ मूनमून सेन और पिता के आलावा घर में काम करने के लिए दो महिलाएं थी। अफरा-तफरी के बीच पूरा परिवार बिल्डिंग से नीचे आया। दमकल विभाग ने पहुंचकर आग पर काबू पाया लेकिन तब तक रिया सेन का घर पूरी तरह जलकर राख हो गया।

दमकल विभाग के मुताबिक आग में एसी में सार्ट सर्किट होने के कारण लगी है। घटना के बाद रिया सेन और मूनमून सेन परिवार सहित रिश्तेदार के घर रुकी हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें