फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या प्रियंका चोपड़ा और सोनाक्षी सिन्हा में दोस्ताना चल रहा है?

विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड में ऐसी दोस्ती कम ही देखने को मिलती है। खास तौर पर हीरोइनों के बीच। परंतु इन दिनों सोनाक्षी सिन्हा और प्रियंका चोपड़ा की दोस्ती के काफी चर्चे हो रहे हैं।
विज्ञापन


हालांकि दोनों ने कभी साथ में किसी फिल्म में काम नहीं किया है, परंतु जब से एक विज्ञापन के लिए उन्होंने साथ में शूटिंग की और तब से एक-दूसरे को पसंद करने लगी हैं।

इन दोनों की दोस्ती पिछले साल आइफा अवार्ड्स में भी दिखी थी जब वे एक-दूसरे से दूर नहीं हो रही थीं। उन्हें अक्सर बातें करते देखा जा रहा था। परंतु अब लोगों को पता चला है कि यह दोस्ताना कितना ज्यादा हो गया है।
विज्ञापन


खबर है कि सोनाक्षी सिन्हा ने फिल्म सुंदरकांड में काम करने से इंकार कर दिया है क्योंकि प्रियंका चोपड़ा इसमें दिलचस्पी दिखा रही हैं।

सुंदरकांड की स्क्रिप्ट प्रियंका को आई पसंद

निर्देशक प्रिया मिश्रा की इस फिल्म में पहले इरफान खान और तापसी पन्नू थे, परंतु दोनों ने बाद में इसमें काम करने से मना कर दिया। ऐसे में प्रिया को नई स्टारकास्ट की तलाश है।

बताया जाता है कि उन्होंने पहले सुंदरकांड की स्क्रिप्ट प्रियंका को सुनाई जिन्हें यह पसंद आई। बाद में यह स्क्रिप्ट सोनाक्षी को भी दी गई। उन्हें भी यह पसंद आई।

लेकिन जब सोनाक्षी को मालूम हुआ कि प्रियंका इस फिल्म में दिलचस्पी ले रही हैं, उन्होंने प्रिया को संदेश भिजवा दिया कि अगर प्रियंका को यह रोल अच्छा लगा है तो वह यह फिल्म नहीं करेंगी। डायरेक्टर अब हैरान हैं क्योंकि प्रियंका फिलहाल उन्हें अपने इरादे स्पष्ट नहीं किए हैं।
विज्ञापन

प्रियंका चल रही हैं बिजी

बीते डेढ़ महीने से प्रियंका अमेरिका में एबीसी नेटवर्क के सीरियल क्वांटिको की शूटिंग कर रही थीं और सबको लग रहा था कि भारत लौटने के बाद वह कुछ दिन आराम करेंगी। परंतु ऐसा नहीं हुआ।

पिछले हफ्ते प्रियंका ने लौटते ही अपने अधूरे प्रोजेक्ट्स पर काम शुरू कर दिया है। वह कुछ विज्ञापनों के साथ निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म बाजीराव मस्तानी की शूटिंग में लग गई हैं।

फिल्मसिटी में इसके सैट लगे हैं और प्रियंका वे सीन शूट कर रही हैं जिनमें रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण उनके साथ नहीं हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें