फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणबीर से ज्यादा फिल्मों में दिखेंगे ऋषि कपूर

Tue, 21 May 2013 12:01 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
अभिनेता ऋषि कपूर फिल्में करने के मामले में अपने बेटे रणबीर कपूर को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। इस साल ऋषि कपूर की रिलीज हो रही फिल्मों की संख्या रणबीर कपूर की फिल्मों से ज्यादा हैं।
विज्ञापन


अभिनेता रणबीर कपूर तो अपनी फिल्मों को लेकर व्यस्त रहते ही है। मगर उनसे कहीं ज्यादा व्यस्त हैं उनके पिता ऋषि कपूर।

जी हां, इस साल ऋषि कपूर की एक दो नहीं बल्कि पूरी सात फिल्में प्रदर्शित हो रही हैं। खास बात यह है कि इन सभी फिल्मों में ऋषि कपूर ने अलग अलग भूमिकाएं निभायी हैं।

2013 में ऋषि कपूर की सात फिल्में रिलीज होनी थीं जिनमें से दो फिल्में 'चश्मे बद्दुर' और 'औरंगजेब' रिलीज हो चुकी है। इसी साल उनकी पांच फिल्में और आनी हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया है कि उनकी नई फिल्में 'डी डे', 'कांची' व 'बेशरम' के साथ साथ यशराज बैनर की दो अन्य दो फिल्में भी शामिल हैं। यह दोनों फिल्में भी इसी साल रिलीज होंगी।

उधर रणबीर कपूर मई में रिलीज हो रही 'ये जवानी है दीवानी' के अलावा 'बेशरम' फिल्म में नजर आएंगे। उनकी कुछ और फिल्में भी प्रस्तावित हैं पर उन पर अभी काम होना नहीं शुरू हुआ है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें