फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मधुबाला की बहन नहीं चाहती किशोर कुमार पर फिल्म

Tue, 21 May 2013 11:18 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
अनुराग बसु रणबीर कपूर को लेकर किशोर कुमार की जिंदगी पर जो फिल्म बनाना चाहते थे वह अटक सकती है। मधुबाला की बहन को इस फिल्म से आपत्ति है।
विज्ञापन


अनुराग बसु जल्द ही रणबीर कपूर को लेकर किशोर कुमार की जिंदगी पर आधारित फिल्म बनाने जा रहे हैं। हाल ही में किशोर कुमार के परिवार ने अनुराग बसु को ग्रीन सिग्नल दिखा दिया है कि उन्हें इसमें कोई परेशानी नहीं।

लेकिन अनुराग की परेशानी अभी खत्म नहीं हुई है। खबर है कि मधुबाला के परिवार वाले नहीं चाहते कि किशोर कुमार की जिंदगी पर फिल्म बने। चूंकि मधुबाला भी किशोर कुमार की चार पत्नियों में से एक थी।
विज्ञापन


इस लिहाज से मधुबाला की जिंदगी की भी कुछ ऐसी बातें जो मधुबाला के परिवार वाले नहीं चाहते कि लोगों के सामने आये। इसलिए मधुबाला के परिवार वाले आपत्ति जता रहे हैं।

इस बारे में अभिनेता रणबीर कपूर ने कहा है कि वह सभी कोशिश कर रहे हैं कि मधुबाला के परिवार वालों को मनाया जाये और उनके साथ सारी चीजें स्पष्ट की जाये।

दरअसल, मधुबाला की बहन मधुर भूषण को लगता है कि मधुबाला की जिंदगी को फिल्म में गलत तरीके से दर्शाया जायेगा। मधुर भूषण काफी निजी जिंदगी जीती हैं और इसलिए वे किसी और की दखल मंजूर नहीं करतीं।
विज्ञापन


मधुर भूषण का कहना है कि फिल्म के मेकर्स मधुबाला को बहुत गलत तरीके से प्रस्तुत करने की कोशिश कर रहे हैं, जो उन्हें हरगिज मंजूर नहीं। अब देखना यह है कि अनुराग मधुर भूषण को मना पाते हैं या नहीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें