अभिनेता ऋषभ भेट्टी ने बीते वर्ष आई फिल्म 'कांतारा' से खूब वाहवाही लूटी। उन्होंने इस फिल्म के जरिए न सिर्फ अपने अभिनय से दिल जीता, बल्कि निर्देशन और लेखन कौशल का भी परिचय दिया। ऋषभ बतौर अभिनेता एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के प्रति अपनी जिम्मेदारी को भी बखूबी समझते हैं। हाल ही में अभिनेता ने पायरेसी को रोकने के लिए आवाज उठाई और इसके लिए सरकार को अपना समर्थन दिया है।