फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rhea Chakraborty: रोडीज सीजन 19 के ऑडिशन के लिए दिल्ली पहुंचीं रिया चक्रवर्ती, यूजर्स ने जमकर किया ट्रोल

Sun, 16 Apr 2023 10:04 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

रिया को दिल्ली पहुंचने पर यूजर्स उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- रोडीज के इतने बुरे दिन आ गए हैं। 
विज्ञापन
रिया चक्रवर्ती - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रिया चक्रवर्ती बीते कुछ दिनों से सुर्खियों में बनी हुई हैं। उन्होंने हाल ही में अपने काम पर वापसी की है। एक्ट्रेस रोडीज के ऑडिशन के लिए दिल्ली पहुंची हैं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके बाद एक्ट्रेस को लगातार ट्रोल किया जा रहा है। 

विज्ञापन


रिया ने इंस्टाग्राम पर साझा किया वीडियो
दरअसल, रिया ने अपने इंस्टाग्राम पर दिल्ली पहुंचने का एक वीडियो साझा किया है। एक्ट्रेस ने इस वीडियो को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा है- दिल्ली। रिया इस वीडियो में ब्लैक कॉर्सेट और ब्लैक लेदर पैंट में नजर आ रही हैं। साथ ही उन्होंने अपने बालों को खुला रखा है। एक्ट्रेस अपने इस लुक में काफी शानदार और कॉन्फिडेंस नजर आ रही हैं। वहीं, वीडियो में वह दिल्ली की ऑडियंस से बात करती हुई दिखाई दे रही हैं।  दिल्ली की ऑडियंस उन्हें चीयर अप कर रही है।



यूजर्स ने जमकर किया ट्रोल
हालांकि रिया के वीडियो पर लगातार लोग कमेंट कर रहे हैं। ज्यादातर यूजर्स उन्हें ट्रोल करते हुए नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- रोडीज के इतने बुरे दिन आ गए कि अब इसको ले लिया। वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा- यह मुझे बिल्कुल पसंद नहीं। एक और यूजर ने लिखा- वैंप ऑन द रैंप। साथ ही ऋचा चड्ढा और फातिमा सना शेख ने रिया के इस वीडियो पर कमेंट किया है। उन्होंने इस पोस्ट पर फायर इमोजी कमेंट किया है। 
विज्ञापन


Shabana Azmi: शबाना ने स्मिता पाटिल के साथ लड़ाई का किया खुलासा, कहा- उनके खिलाफ कठोर टिप्पणी करने का है पछतावा
विज्ञापन


रोडीज में बतौर जज नजर आएंगी रिया
रिया रोडीज के सीजन 19 में बतौर जज नजर आने वाली हैं। उनके साथ प्रिंस नरूला भी दिखाई देंगे। आपको बता दें कि एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के आत्महत्या के बाद से एक्ट्रेस पर कई इल्जाम लगे थे। यहां तक कि एक्ट्रेस इस मामले में पूछताछ के लिए कई बार जेल भी गई थीं। 

Anil Kapoor: 'रूप की रानी चोरों का राजा' के 30 साल पूरे, अनिल ने पुरानी फोटोज साझा कर सतीश कौशिक को किया याद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें