बॉलीवुड सुपरस्टार अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ की जोड़ी 21 साल बाद बड़े पर्दे पर कॉमेडी का तड़का लगाते हुए नजर आने वाली है। जैकी-अनिल की फिल्म राम लखन तो आपको याद ही होगी, वह 90 के दशक की हिट फिल्मों में से एक थी। दोनों ने कई प्रोजेक्ट्स में एक साथ काम किया। जैकी-अनिल को एक साथ स्क्रीन शेयर किए हुए काफी समय हो गया है। ऐसे में दोनों को एक साथ स्क्रीन पर देखने का जो क्रेज है, वह बहुत जल्द हमारे सामने होगा। दोनों ही एक्टर्स इस प्रोजेक्ट से जुड़ने के लिए तैयार हैं। यदि ऐसा होता है तो यह रीयूनियन दर्शकों के लिए एक खास पैकेज होगा।