फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Oscars 2023: क्रिकेट के मैदान के बाद अब ऑस्कर में भारत बनाम पाकिस्तान, जानें क्या है पूरा मामला

Thu, 22 Dec 2022 04:40 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

भारत पाकिस्तान का मैच अपने अभी तक सिर्फ क्रिकेट के मैदान पर ही देखा होगा लेकिन अब बहुत जल्द दोनों का मैच बड़े मंच ऑस्कर अवार्ड्स पर दिखाई देने वाला है। 95वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में भारत की ओर से इस कैटिगरी में छेलो शो को जगह मिली है, जबकि पाकिस्तान की जॉयलैंड भी टक्कर देने के लिए तैयार है।
विज्ञापन
भारत और पाकिस्तान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्रिकेट के मैदान में भारत और पाकिस्तान के बीच जंग अक्सर नजर आती है, लेकिन इन दोनों देशों की आपकी खींचतान अब रुपहले पर्दे पर नजर आ सकती है। बात किसी फिल्म या मैदान की नहीं, बल्कि फिल्म जगत की दुनिया के सबसे बड़े मंच ऑस्कर की हो रही है, जहां दोनों देशों की टक्कर तय हो चुकी है। दरअसल, 95वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में 15 इंटरनेशनल फीचर फिल्मों की लिस्ट सामने आ चुकी है, जिन्हें 92 देशों की फिल्मों में से छांटा गया है। टॉप-15 की लिस्ट में भारत-पाकिस्तान की फिल्में आमने-सामने आ गई हैं। 
विज्ञापन

छेलो शो और जॉयलैंड - फोटो : सोशल मीडिया
भारत-पाकिस्तान की इन फिल्मों में टक्कर
बता दें कि 95वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में भारत और पाकिस्तान की फिल्मों के बीच भी टक्कर होनी है। भारत की ओर से इस कैटिगरी में छेलो शो को जगह मिली है, जबकि पाकिस्तान की जॉयलैंड भी टक्कर देने के लिए तैयार है। इस लिस्ट में अर्जेंटीना का अर्जेंटीना 1985, ऑस्ट्रिया की कोरसेज, बेल्जियम की क्लोज, कंबोडिया की रिटर्न टू सियोल, डेनमार्क की होली स्पाइडर, फ्रांस की सेंट ओमर, जर्मनी की ऑल क्विट ऑन द वेस्टर्न फ्रंट, आयरलैंड की द क्विट गर्ल, मैक्सिको की बोर्डो फाल्स क्रॉनिकल ऑफ ए हैंडफुल ऑफ ट्रुथ्स, मोरक्को की द ब्लू काफन, पोलैंड की ईओ, दक्षिण कोरिया की डिसिजन टू लीव और स्वीडन की कायरो कॉन्सपिरेसी शामिल हैं।
विज्ञापन

भारत-पाकिस्तान की फिल्मों पर एक नजर
अब हम भारत और पाकिस्तान की फिल्मों के बारे में बता देते हैं। छेलो शो गुजराती भाषा में बनी ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन पैन नलिन ने किया। इस फिल्म में भविन राबरी, भावेश श्रीमाली, रिचा मीणा, दिपेन रावल और परेश मेहता ने अहम भूमिकाएं निभाई हैं। फिल्म की कहानी गुजरात के सौराष्ट्र से ताल्लुक रखने वाले नौ साल के समय (भविन राबरी) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो पूरी गर्मी फिल्में देखने में बिता देता है। उधर, पाकिस्तान फिल्म जॉयलैंड का निर्देशन सैम सादिक ने किया। सादिक ने इस फिल्म से ही निर्देशन की दुनिया में डेब्यू किया है। फिल्म में अली जुनेजो, रस्ती फारुक, अलीना खान, सरवत गिलानी और सलमान पीरजादा ने अहम भूमिकाएं निभाई है। फिल्म में राणा परिवार की कहानी दिखाई गई है, जो दूसरे बेटे के जन्म के लिए तरस रहा है। अब देखना यह होगा कि ऑस्कर के मैदान में भारत बाजी मारता है या पाकिस्तान।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें