इस साल रिलीज हुई 'वंडर वुमन' ने पर्दे पर आते ही तहलका मचा दिया था। दर्शकों को ये फिल्म बेहद पसंद आई और अब 'वॉर्नर ब्रॉस.' की तरफ से बयान आया है कि जल्द ही फिल्म का सीक्वल भी आएगा।
वॉर्नर ब्रॉस ने 'वंडर वुमन 2' की रिलीज डेट की भी घोषणा कर दी है। फिल्म 13 दिसंबर 2019 को रिलीज होगी। इस साल आई 'वंडर वुमन' हिट साबित हुई थी और अब इस की अगली फिल्म का इंतजार सब कर रहे हैं।
'वंडर वुमन' की डायरेक्टर 'पैटी जेनकिंस' से इस फिल्म के निर्देशन को लेकर बातचीत चल रही है। हालांकि पैटी ने इस बारे में अभी तक कोई पुष्टि नहीं की है लेकिन पहली फिल्म की सफलता के बाद लग यही रहा है कि पूरी टीम फिर से एक साथ आएगी।
'वंडर वुमन' की सुपर हीरोइन 'गैल गैडोट' जल्द ही 'जस्टिस लीग 2' में 'डायना प्रिंस' के किरदार में नजर आएंगी।