कुछ ही दिन पहले संजय गांधी की बेटी होने का दावा करने वाली प्रिया पॉल ने फिल्म पर रोक लगाने के लिए बॉम्बे हाई कोर्ट का रुख किया था। उनकी इस याचिका को बॉम्बे हाई कोर्ट ने खारिज कर दिया है।
अब इसके बाद मधुर भंडारकर की आने वाली फिल्म 'इंदु सरकार' की रिलीज पर रोक लगाने के लिए प्रिया पॉल ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। एएनआई के एक ट्वीट के मुताबिक बताया जा रहा है कि वाली फिल्म 'इंदु सरकार' की रिलीज पर रोक लगाने के लिए प्रिया पॉल ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई है।
आपको बता दें कि पहले प्रिया ने बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी।
इसमें उन्होंने पूछा था कि फिल्म के डायरेक्टर बताएं इस फिल्म में क्या काल्पनिक है और क्या वास्तविक। मधुर भंडारकर ने बताया था कि 30% फिल्म तथ्यों पर आधारित है जबकि बाकी फिल्म काल्पनिक है।
Priya Singh Paul (who claims to be the daughter of Sanjay Gandhi) mentions plea before SC seeking stay on the release of movie Indu Sarkar
— ANI (@ANI_news) July 26, 2017
प्रिया ने अपनी याचिका में फिल्म की रिलीज को रोकने की मांग की थी। उनका कहना था कि जब तक भंडारकर फिल्म का फैक्चुअल पार्ट डिलीट नहीं करेंगे तब तक फिल्म की रिलीज को रोका जाए।
सुनवाई के बाद 24 जुलाई को कोर्ट ने उनकी याचिका खारिज कर दी थी जिसके बाद फिल्म की रिलीज का रास्त साफ हो गया था। अब ये फिल्म 28 जुलाई को ही रिलीज होनी है। ऐसे में देखना ये होगा की सुप्रीम कोर्ट क्या फैसला लेता है। आपको बता दें कि फिल्म को सीबीएफसी की ओर से U/A सर्टिफिकेट दिया गया है। फिल्म में 12 कट भी लगाए गए हैं।