फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rekha-Shatrughan: रिसेप्शन पार्टी में रेखा ने शत्रुघ्न सिन्हा के छुए पैर, एक पल में भुलाई वर्षों पुरानी खटास

Sun, 29 Oct 2023 08:53 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

रेखा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। 69 वर्षीय अभिनेत्री इस वीडियो में 77 वर्ष के शत्रुघ्न सिन्हा के पैर छूते हुए नजर आ रही हैं। 
विज्ञापन
रेखा और शत्रुघ्न सिन्हा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

70 के दशक की खूबसूरत अदाकारा रेखा इस उम्र में भी लाखों लागों के दिलों में राज करती हैं। हाल ही में रेखा विजक्राफ्ट इंटरनेशनल एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के सह-संस्थापक आंद्रे टिमिन्स के बेटे लेस्ली टिमिन्स की शादी की रिसेप्शन पार्टी में शामिल हुईं। इस पार्टी में बॉलीवुड जगत की तमाम हस्तियां शमिल हुईं। इस रिसेप्शन पार्टी का एर वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें रेखा ने शत्रुघ्न सिन्हा के पैर छूकर सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया।
विज्ञापन


शत्रुघ्न सिन्हा को गले लगातार रेखा ने छूए पैर
रेखा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। 69 वर्षीय अभिनेत्री इस वीडियो में 77 वर्ष के शत्रुघ्न सिन्हा के पैर छूते हुए नजर आ रही हैं। रेखा को वीडियो में देखा जा सकता है कि वह शत्रुघ्न सिन्हा और उनकी पत्नी पूनम की ओर बढ़ती हैं और दोनों को गले से लगाती हैं। इसी दौरान अभिनेत्री गले लगाने से पहले शत्रुघ्न सिन्हा के पैर भी छूती हैं।  

'झलक दिखला जा 11' की सबसे महंगी जज हैं मलाइका
विज्ञापन


20 साल से ज्यादा समय तक नहीं की बात
लेस्ली टिमिन्स और साची नायक की शादी के रिसेप्शन में शामिल होने के लिए 28 अक्टूबर की रात को बॉलीवुड के कई सितारे इकट्ठा हुए थे। बता दें कि शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने एक पुराने इंटरव्यू में खुलासा किया था कि जिंदगी के एक मोड़ पर उनकी और रेखा की बातचीत नहीं होती थी। उन्होंने कहा था, 'किसी मुद्दे के चलते हमारे बीच मतभेद थे। उसके बाद, हमने 20 साल से अधिक समय तक एक-दूसरे से बात नहीं की थी।' उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी पूनम ही थीं, जिन्होंने दोनों का पैचअप कराने में मदद की। 
विज्ञापन


मीरा राजपूत संग रोमांटिक डेट पर निकले शाहिद कपूर

इन फिल्मों में किया साथ में काम
हाल ही में सामने आए इस वीडियो ने सभी को हैरान कर दिया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स इस वीडियो को बेहद पसंद कर रहे हैं। बता दें कि रेखा और शत्रुघ्न सिन्हा ने साथ में कई फिल्मों में काम किया है। दोनों साथ में 'रामपुर के लक्ष्मण', 'दो यार', 'कशमकश', 'कहते हैं मुझको राजा', 'जानी दुश्मन', 'परमात्मा', 'माटी मांगे खून', 'मुकाबला' और 'चेहरे पे चेहरा' जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। 

Angad Bedi: दिवंगत पिता के सम्मान में अंगद ने एथलेटिक्स चैंपियनशिप में लिया भाग, फरहान अख्तर पर कही ये बात
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें