फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रवि किशन: 'अंदर से डरा हुआ हूं', राम का किरदार निभाने को लेकर बोले अभिनेता; पहले पौराणिक कथाओं में किए ये रोल

Tue, 13 Oct 2026 01:03 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ravi Kishan: रवि किशन जल्द ही भगवान राम के किरदार में नजर आने वाले हैं। उन्होंने इस किरदार को लेकर अपनी बात रखी है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा है?
 
विज्ञापन
रवि किशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता और सांसद रवि किशन 19 और 20 अक्तूबर को नई दिल्ली में 'अयोध्या की रामलीला' में भगवान राम का किरदार निभाने की तैयारी कर रहे हैं। अभिनय का लंबा अनुभव होने के बावजूद, रवि ने माना है कि राम का रोल निभाने की जिम्मेदारी ने उन्हें नर्वस कर दिया है। 
विज्ञापन
Trending Videos

रवि ने कौन-कौन से रोल किए?
हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में रवि किशन ने कहा, 'पहली बार श्री राम का रूप धारण करने का सौभाग्य मिला है। मैं प्रार्थना करता हूं कि वे मेरे शरीर में प्रवेश करें और मुझे शालीनता से परफॉर्म करने की ऊर्जा दें। मैंने पहले परशुराम और केवट का रोल किया है। बचपन में माता सीता का रोल भी किया है। एक टीवी सीरियल में श्री कृष्ण का रोल भी निभाया है। मगर यह अलग है। मैं हमेशा से श्री राम का रोल निभाना चाहता था।'

रवि किशन - फोटो : सोशल मीडिया
राम का रोल निभाने पर क्या बोले रवि?
अभिनेता ने आगे कहा, 'मैं अंदर से डरा हुआ हूं! मेरा मानना है कि एक कलाकार के लिए स्टेज पर जाने से पहले डर और घबराहट बहुत जरूरी है। यह श्री राम का रोल है, इसलिए इसे सही ढंग से करना और भी जरूरी हो जाता है। अवचेतन मन में हमेशा यह बात रहती है कि कोई गलती न हो जाए।'

वाराणसी: क्या प्रियंका की फिल्म की अंटार्कटिका में हुई शूटिंग? राजामौली ने दिया जवाब; इन जगहों का भी हुआ जिक्र

क्यों मिली किरदारों को सफलता?
अभिनेता ने आगे कहा 'आप कोई गलती नहीं कर सकते या अपनी मर्जी से कुछ नहीं जोड़ सकते। आपको तय स्क्रिप्ट और कैरेक्टर के दायरे में ही रहना होता है। मेरे पास कितना भी अनुभव क्यों न हो, आखिर हम इंसान हैं और किसी से भी गलती हो सकती है! मैं अपना 100 प्रतिशत देने की कोशिश करता हूं। इसी वजह से 'मिर्जापुर द मूवी', 'मामला लीगल है' और 'लापता लेडीज' में मेरे किरदारों को सफलता मिली है।'
विज्ञापन

रवि किशन - फोटो : सोशल मीडिया
रवि किशन का वर्कफ्रंट
  • प्रोफेशनल तौर पर, रवि किशन हाल ही में ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में नजर आए थे। 
  • इसमें उनके साथ पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु जैसे कलाकार थे।
  • बॉक्स ऑफिस पर फिल्म के प्रदर्शन की बात करें तो, फिल्म का कुल घरेलू प्रदर्शन 230.34 करोड़ रुपये रहा।
  • दुनिया भर में कुल कमाई 339.58 करोड़ रुपये रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें