फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rashmika Mandanna: एनिमल की जबर्दस्त सफलता के बीच काम पर लौटीं रश्मिका मंदाना, द गर्लफ्रेंड की शूटिंग शुरू

Tue, 05 Dec 2023 11:10 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

रश्मिका 'द गर्लफ्रेंड' नाम की एक रोमांचक प्रेम कहानी में मुख्य भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं। अभिनेत्री ने अब आगामी फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
रश्मिका मंदाना - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म 'एनिमल' बॉक्स ऑफिस पर जबर्दस्त कमाई कर रही है। संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी यह फिल्म तेजी से 300 करोड़ की ओर आगे बढ़ रही है। फिल्म में रणबीर के साथ रश्मिका की एक्टिंग की भी लोग तारीफ कर रहे हैं। फिल्म की इस सफलता के बीच अभिनेत्री को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। 

विज्ञापन

Sun Meri Lollipop: लॉलीपॉप लागेलू की तर्ज पर पवन सिंह का एक और धमाका, रिलीज के साथ हिट हुआ 'सुन मेरी लॉलीपॉप'

द गर्लफ्रेंड की शूटिंग शुरू
रश्मिका 'द गर्लफ्रेंड' नाम की एक रोमांचक प्रेम कहानी में मुख्य भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं। अभिनेत्री ने अब आगामी फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार अगले 20 दिनों तक वह हैदराबाद में शूटिंग करेंगी। यह रश्मिका के सात साल के करियर की 24वीं फिल्म होगी।'द गर्लफ्रेंड' का निर्देशन राहुल रवींद्रन कर रहे हैं और अल्लू अरविंद की गीता आर्ट्स द्वारा इसका निर्माण किया जा रहा है। फिल्म की मुख्य फोटोग्राफी जल्द ही शुरू होने वाली है। बता दें कि रश्मिका मंदाना ने हाल ही में 'द गर्लफ्रेंड' का फर्स्ट लुक शेयर किया था। 
TMKOC: 'दयाबेन की जल्द होगी शो में वापसी', 'बॉयकॉट तारक मेहता' पर असित मोदी ने तोड़ी चुप्पी

 
विज्ञापन

इन फिल्मों में आएंगी नजर
पांच दिसंबर की सुबह अभिनेत्री ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर इससे जुड़ी एक स्टोरी भी शेयर की है। उन्होंने इसमें बताया है कि वे हैदराबाद में अगले 20 दिन के लिए द गर्लफ्रेंड की शूटिंग करेंगी। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने स्टोरी के जरिए दर्शकों से आशीर्वाद भी मांगा है। वर्क फ्रंट की बात करें तो रश्मिका के पास इन दिनों कई फिल्मे हैं। उन्हें हाल ही में 'एनिमल' में देखा गया था, जो बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफल रही है। इसके बाद उनके पास 'रेनबो, 'डी 51', 'छावा', 'पुष्पा: द रूल' और रवि तेजा के साथ एक अनाम फिल्म है। 
Monday Box Office Report: चौथे दिन भी दिखा एनिमल का जलवा, सैम बहादुर ने किया इतने करोड़ का कारोबार
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें