फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रश्मि देसाई ने जन्मदिन आने से पहले ही काट दिया अपना केक, सोशल मीडिया पर साझा की तस्वीर

Sun, 07 Feb 2021 07:00 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रश्मि देसाई - फोटो : इंस्टाग्राम

टीवी अभिनेत्री रश्मि देसाई बेसब्री से अपने जन्मदिन का इंतजार कर रही हैं। उनका जन्मदिवस 13 फरवरी को है जो जल्द आने वाला है। इसके लिए उन्होंने तैयारियां भी कर ली हैं। लेकिन उनके दोस्तों ने बर्थडे से पहले ही उनसे केक कटवा लिया। वैलेंटाइन वीक में 'बर्थडे मंथ' बोलकर रश्मि के दोस्तों ने उनसे केक कटवाया और सेलिब्रेट किया।

विज्ञापन

2 of 5
रश्मि देसाई - फोटो : इंस्टाग्राम

रश्मि देसाई ने केक काटते हुए अपना वीडियो इंटाग्राम स्टोरी के जरिए शेयर किया है। इसमें उनके दोस्त ‘हैप्पी बर्थडे मंथ’ कहकर उन्हें बधाई दे रहे हैं। वहीं दोस्तों का ये प्यार देखकर अभिनेत्री काफी भावुक हो गईं और उनकी आंखों में आंसू आ गए। हालांकि बाद में वह खुशी से झूमती नजर आईं और ‘हैप्पी बर्थडे टू मी’ कहकर खुद को विश किया।

विज्ञापन

3 of 5
रश्मि देसाई - फोटो : इंस्टाग्राम

रश्मि देसाई सोशल मीडिया पर खूब सक्रिय रहती हैं। खासकर इंस्टाग्राम पर वह अपने निजी पल भी फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। सोशल मीडिया पर उनके चाहने वालों की कमी नहीं है। तभी तो उन्होंने हाल ही में इंस्टाग्राम पर 4 मिलियन फॉलोअर्स होने पर जश्न मनाया। फैंस उनकी तस्वीरों और वीडियो पर खूब लाइक कमेंट करते रहते हैं।

4 of 5
रश्मि देसाई - फोटो : इंस्टाग्राम

बता दें कि रश्मि देसाई असम की रहने वाली हैं और भोजपुरी सिनेमा में भी काम कर चुकी हैं। उन्होंने 2004 में शाहरुख खान और रवीना टंडन की फिल्म ’ये लम्हें जुदाई के’ में भी काम किया था। 2006 में जी टीवी के सीरियल ‘रावण’ से टीवी में दस्तक दी थी। उन्हें ‘उतरन’, ‘दिल से दिल तक’ जैसे शोज के लिए जाना जाता है। वहीं रश्मि देसाई बिग बॉस 13 में भी दिखाई दी थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रश्मि देसाई - फोटो : इंस्टाग्राम

रश्मि देसाई एकता कपूर के सीरियल ‘नागिन: भाग्य का जहरीला खेल’ में दिखाई दीं। कुछ दिन पहले उन्होंने एक शॉर्ट फिल्म भी की थी, जिसका नाम ‘तमस’ था। इसमें सामाजिक सौहार्द को दिखाने की कोशिश की गई थी। बिग बॉस 14 में फैमिली राउंड और टॉकटाइम टास्क में वे सिद्धार्थ शुक्ला से मिलने भी पहुंची थीं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें