फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंकज त्रिपाठी निभाएं पिता का किरदार इसलिए जाह्नवी कपूर ने मांगी थी मन्नत, दी थी ये कुर्बानी

Sun, 07 Feb 2021 06:59 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
‘गुंजन सक्सेना- द कारगिल गर्ल का दृश्य - फोटो : Twitter
अभिनेता पंकज त्रिपाठी बॉलीवुड के सबसे दमदार अभिनेताओं की लिस्ट में शुमार हैं। हर कोई उनके साथ काम करना चाहता है। और दर्शकों को उनका हर किरदार पसंद आता है। फिर चाहे वो सीरीज 'मिर्जापुर' के कालीन भैया का किरदार हो या फिर फिल्म 'स्त्री' में रुद्र का किरदार। इतना ही नहीं उनके साथ काम करने के लिए एक एक्ट्रेस ने मन्नत भी मांग ली थी, जिसका खुलासा खुद अभिनेत्री ने एक इंटरव्यू में किया है।

 
विज्ञापन

2 of 5
जाह्नवी कपूर
फिल्म ‘गुंजन सक्सेना- द कारगिल गर्ल’ साल 2020 में रिलीज हुई थी और इसमें गुंजन सक्सेना के किरदार में एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर लीड रोल में हैं। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में जाह्नवी कपूर ने पंकज त्रिपाठी के साथ काम करने को लेकर बताया कि वो चाहती थीं कि फिल्म में उनके पिता का किरदार पंकज त्रिपाठी निभाएं। इसके लिए उन्होंने भगवान से मन्नत मांगी थी और नॉन वेज फूड खाना भी छोड़ दिया था।
विज्ञापन

3 of 5
गुंजन सक्सेना- द कारगिल गर्ल का दृश्य - फोटो : Twitter
जाह्नवी कपूर ने बताया कि, 'जब से इस फिल्म की स्क्रिप्ट उनके पास आई थी तभी से वह चाहती थीं कि इस फिल्म में उनके पिता रोल पकंज त्रिपाठी करें। इसके लिए उन्होंने फिल्म की टीम से बात भी की थी। मैं पंकज जी की बड़ी फैन हूं, जैसे ही मैंने स्क्रिप्ट पढ़ी, वैसे ही मैंने टीम से बात की और कहा कि प्लीज क्या मेरे पिता का किरदार पंकज त्रिपाठी जी निभा सकते हैं। वहीं शायद टीम की बात उनसे चल भी रही थी।'

4 of 5
जाह्नवी कपूर - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
एक्ट्रेस आगे कहती हैं कि, 'पंकज त्रिपाठी इस फिल्म में मेरे पिता का किरदार निभाएं इसके लिए मैंने मन्नत मांगी और फिर नॉन वेज फूड खाना छोड़ दिया। जब मुझे पता लगा कि पंकज जी ने फिल्म के लिए हां बोल दिया तो मैं बहुत खुश हुई थी।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गुंजन सक्सेना- द कारगिल गर्ल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बता दें कि फिल्म 'गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल' भारतीय वायु सेना की लड़ाकू पायलट गुंजन सक्सेना के जीवन पर आधारित है। भारतीय वायुसेना की अधिकारी गुंजन सक्सेना 1999 के करगिल युद्ध में हिस्सा लेने वाली पहली महिला पायलट बनीं थी। जिसका किरदार जाह्नवी कपूर ने निभाया है और पंकज त्रिपाठी ने उनके पिता के रोल में हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें