फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजान विवादः सोनू निगम काे KRK ने किया ट्वीट, 'मेरी फिल्म के सारे गाने आप ही गाएंगे'

Sun, 23 Apr 2017 10:29 AM IST
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
विज्ञापन
विज्ञापन
अजान को लेकर अपने बयान से विवादों में घिरे सोनू निगम पर कई सेलिब्रिटी इन दिनो इस मामले पर लगातार अपनी प्रतिक्रिया देने में लगे हुए हैं। हाल ही में इस कड़ी में नया नाम भी शामिल हो चुका है प्रडयूसर केआरके और मशहूर रैपर रफ्तार का।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- सोनू निगम ने फिर किया ट्वीट, अजान वाला वीडियो शेयर कर कहा- गुड मॉर्निंग

फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े केआरके ने कुछ समय पहले एक ट्वीट करते हुए कहा था कि 'कुछ हुनर चाहिए बाजार में रहने के लिए, अब तो बदनामी का शोहरत से वो रिश्ता है यारों, कि गंजे हो जाते हैं लोग, खबरों में रहने के लिए!' कुछ हुनर चाहिएे, बाज़ार में रहने के लिये, अब तो बदनामी का शोहरत से वो रिश्ता है यारों, कि गंजे हो जाते हैं लोग, ख़बरों में रहने के लिये! — KRK (@kamaalrkhan) April 20, 2017
विज्ञापन

लेकिन हाल में केआरके ने एक ट्वीट किया जिसमें उन्होने सोनू निगम का साथ देते हुए कहा है कि उनकी अगली फिल्म में सारे गाने सोनू निगम ही गाएंगे। 
  Now some C grade idiot producers are trying to threaten @sonunigam for boycott. If I will make any film, then Sonu will sing all the songs. — KRK (@kamaalrkhan) April 23, 2017
इस पर सोनू निगम ने ट्वीट कर केआके का शुक्रिया अदा किया। 
  Shukriya... Your support is appreciated.. https://t.co/8hIrFdq35B — Sonu Nigam (@sonunigam) April 23, 2017
विज्ञापन

रैपर रफ्तार ने उठाया सोनू निगम की कला पर सवाल

रफ्तार - फोटो : अमर उजाला

वहीं रैपर रफ्तार ने सोशल मीडिया पर सोनू निगम पर वार करते हुए उनकी कला पर सवाल उठाया है। रफ्तार ने कहा 'इंसान रमजान की आवाज से रजामंद नहीं है। मतलब की कलाकार को अपनी कला ही पसंद नहीं है।'



काफी समय से सोनू निगम अजान को लेकर विवादित बयान की बजह से सुर्खियों में बने हुए है। कई सेलिब्रिटी इस मामले में उनका साथ देते नजर आए तो ऐसे लोगो की भी कमी नहीं है जो उन्हे आड़े हाथो ले रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें- प्रोमो वीडियो: 'बाहुबली 2' के इस गाने ने इंटरनेट पर मचाया धमाल
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें