साल 2017 की मोस्ट अवेटिड फिल्म 'बाहुबली 2' अगले हफ्ते रिलीज होने को है ऐसे में फिल्म के प्रमोशन ने जबरदस्त रफ्तार पकड़ ली है। हाल में इस फिल्म के गाने 'साहोरे बाहुबली' का वीडियो प्रोमो रिलीज किया गया। इस गाने के प्रोमो ने इंटरनेट पर धूम मचा रखी है। फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे दर्शकों में प्रोमो के आते ही फिल्म के लिए उत्सुकता और भी बढ़ गयी है।
इस गाने को साउथ के मशहूर सिंगर एमएम कीरावानी और मौनिमा के साथ पंजाबी सिंगर दिलेर ने सुर मिलाए है।
इसे भी पढ़ें- करिश्मा कपूर की जिंदगी में भी आ चुकी है वो काली रात, जब रोते-रोते सूज गई थी आंखें
इस वीडियो में हीरो और प्रमुख किरदार अमरेंद्र बाहुबली का एक राजाशाही तरीके से इंट्रोड्यूस किया गया है। साथ ही उनकी प्रजा के साथ उनके संबंधो को दिखाने की कोशिश की गई है।
माना जा रहा है इस बार पिल्म में एक नए किरदार की एंट्री हो सकती है। पहली बार फिल्म में प्रभास का ट्रिपल रोल सामने आने वाला है। आपको बता दें पहले इस गाने का ऑडियो रिलीज किया गया था, जो कि तेलुगू में था। तेलुगू में रिलीज होने के बाद फैंस इस गाने को अलग-अलग भाषाओं में रिलीज करने की मांग कर रहे थे।
इसे भी पढ़ें- दादा साहेब फाल्के एक्सीलेंस आवार्ड से नवाए गए उत्तराखंड के जुबिन और उर्वशी, देखें तस्वीरें