राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) ने बधिर बच्चों को साइन लैंग्वेज में शैक्षिक सामग्री प्रदान करने के लिए भारतीय सांकेतिक भाषा अनुसंधान और प्रशिक्षण केंद्र (आईएसएलआरटीसी) के साथ एक एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं। इंडियन साइन लैंग्वेज (आईएसएल) में एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तकों की उपलब्धता सुनिश्चित करेगी कि बधिर बच्चों को भी शैक्षिक संसाधन उपलब्ध हो सकें। ये शिक्षकों, शिक्षाविदों, माता-पिता और बधिर समुदाय के लिए एक उपयोगी और बेहद जरूरी संसाधन होंगे।
रणवीर कहते हैं, “राष्ट्रीय शिक्षा नीति एक प्रगतिशील कदम रहा है जिसकी बधिर समुदाय और राष्ट्र को बहुत आवश्यकता थी। मैं इस बड़े कदम की सराहना करता हूं। यह बधिर समुदाय के नागरिकों को समान अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में की गई एक महत्वपूर्ण शुरुआत है।”