फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 साल के बाद अपने 'घर' जाएंगी रानी मुखर्जी

विज्ञापन
विज्ञापन
रानी मुखर्जी झांसी की रहने वाली हैं। वे 20 साल बाद अपने शहर में वापस कदम रखने जा रही हैं। रानी यहीं से अपनी फिल्म मर्दानी का प्रमोशन शुरू करेंगी। इसकी शुरुआत 5 अगस्त से होगी।
विज्ञापन


इसके बाद वे अलग-अलग शहरों में प्रमोशन के लिए निकलेंगी। फिल्म के प्रोडक्शन सूत्र के मुताबिक जब 'मर्दानी' के प्रमोशन को लेकर यह बात चल रही थी उस दौरान रानी ने ही झांसी जाने का जिक्र किया।
Trending Videos

लक्ष्मीबाई से है फिल्‍म का संबंध?

रानी मुखर्जी ने कहा कि, "झांसी को रानी लक्ष्मीबाई के रूप में को याद किया जाता है। झांसी मेरा होमटाउन भी है। फिल्म का टाइटल भी मर्दानी है। झांसी की रानी के रूप में यह मर्दानी बहुत मशहूर है। खूब लड़ी मर्दानी वाला फैरा आज भी लोग याद करते हैं। झांसी के साथ यह कहीं न कहीं मुझे इस जगह से जोड़ता है। इसलिए यही से प्रमोशन की शुरुआत होनी चाहिए।​
​
विज्ञापन

घर जाने पर हैं उत्साहित

​​रानी अपने शहर झांसी जाने को लेकर बेहद उत्साहित हैं। इसलिए नहीं कि वो उनकी मातृभूमि है बल्कि झांसी की रानी का मर्दानी रूप अपने आप में खास अहमियत रखता है। यह उनके किरदार की तरह शक्तिशाली है और विशेषता भी। मर्दानी में रानी का एक महिला पुलिस अफसर का सश्क्त किरदार है।​ झांसी उन शहरों में से है जहां अभी तक किसी फिल्म का प्रमोशन नहीं हुआ है। यह एक ​सकारात्मक सूचक है कि रानी खुद इसमें शामिल होकर झांसी जाने की ​योजना बना रही हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें