फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kareena-Rani: करीना कपूर-रानी मुखर्जी एक साथ आईं नजर, व्हाट वीमेन वांट के आगामी एपिसोड में दिखेंगी एक्ट्रेस

Sat, 11 Mar 2023 07:32 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

व्हाट वीमेन वांट के चौथे सीजन के आने वाले एपिसोड में रानी मुखर्जी नजर आएंगी। रानी मुखर्जी से पहले रणबीर कपूर भी इस शो में नजर आ चुके हैं। 
विज्ञापन
kareena kapoor rani mukerji - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करीना कपूर और रानी मुखर्जी को शनिवार को मुंबई में साथ देखा गया था। एक्ट्रेस रानी मुखर्जी करीना के टॉक शो व्हाट वीमेन वांट के आने वाले एपिसोड में नजर आएंगी। यह शो का चौथा सीजन है। रानी मुखर्जी से पहले रणबीर कपूर भी इस शो में नजर आ चुके हैं। 

विज्ञापन

kareena kapoor rani mukerji - फोटो : social media
पैपराजी के आगे पोज देते नजर आईं रानी और करीना
शो के आने वाले एपिसोड के लिए करीना ब्लैक शर्ट और पैंट में नजर आईं है, तो वहीं रानी मुखर्जी हरे रंग की समर प्रिंटेड ड्रेस में दिखाई दी हैं। दोनों ही एक्ट्रेस अपने अपने लुक में कमाल लग रही हैं। एक्ट्रेस पैपराजी के सामने पोज देते हुए नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस की यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। पहली तस्वीर में रानी और करीना ने एक दूसरे को पकड़ा हुआ है तो वहीं, दूसरी तस्वीर में क्लैपरबोर्ड पकड़े हुए हैं। 

Mahesh Bhatt: जब बेइंतहा शराब पीकर फुटपाथ पर ही सो गए थे महेश भट्ट, बोले- मैं तो नशेड़ी हो गया था...

kareena kapoor rani mukerji - फोटो : social media
करीना रानी कई फिल्मों में आ चुकी हैं नजर
करीना और रानी 2000 दशक से बॉलीवुड की सबसे लोकप्रिय चेहरों में से एक हैं। उन्होंने कई फिल्मों में एक साथ काम किया है, जिनमें कभी खुशी कभी गम, मुझसे दोस्ती करोगे, तलाश-द आन्सर लाइज विदिन, एलओसी-कारगिल, युवा और भी कई फिल्मों शामिल हैं। 

Rakhi Sawant: 'झूठा' सॉन्ग के लॉन्च पर फूट फूट कर रोईं राखी सावंत, बोलीं-क्या मैं इंसान नहीं हूं?
विज्ञापन

kareena kapoor rani mukerji - फोटो : social media
रानी मुखर्जी मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे के प्रमोशन में है व्यस्त
रानी मुखर्जी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे के प्रमोशन में व्यस्त हैं। फिल्म का निर्देशन आशिमा छिब्बर ने किया है। रानी के अलावा, इसमें अनिर्बान भट्टाचार्य, जिम सर्भ और नीना गुप्ता भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। यह 17 मार्च को सिनेमाघरों में नजर आएगी। वहीं, करीना भी अपनी अगली फिल्म सुजॉय घोष के साथ  द डिवोशन ऑफ सस्पेक्ट एक्स कर रही हैं, इसके अलावा एक्ट्रेस के पास हंसल मेहता की द बकिंघम मर्डर्स, रिया कपूर की फिल्म द क्रू भी शामिल है। 

Sawara Bhaskar: स्वरा-फहाद की शादी की तैयारियां शुरू, सलवार सूट में पति संग ढोल पर थिरकती नजर आईं अभिनेत्री
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें