फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 साल बाद यूं बनी सैफ और रानी की जोड़ी, 'हम तुम' और 'ता रा रम पम' में कर चुके हैं कमाल

Thu, 19 Dec 2019 07:03 AM IST
Mishra Mishra अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Rani Mukherji and Saif Ali Khan - फोटो : amar ujala, mumbai
विज्ञापन

सुपरहिट फिल्म बंटी और बबली के रीबूट सीक्वेल की शूटिंग शुरू हो चुकी है। फिल्म के निर्देशक वरुण शर्मा ने इसके नए चेहरों सिद्धांत चतुर्वेदी और शर्वरी की परदे पर खूब जमती दिख रही जोड़ी के बारे में भी अमर उजाला पाठकों को बता दिया है। लेकिन, सवाल ये बाकी रहा कि फिल्म बंटी और बबली के मूल ठग अभिषेक बच्चन और रानी मुखर्जी इस सीक्वेल में दिखेंगे कि नहीं?

विज्ञापन


फिल्म बंटी और बबली में बबली का किरदार निभाने वाली रानी मुखर्जी इस सवाल का जवाब देती हैं, “पहली बंटी और बबली को लोगों ने खूब स्नेह और प्रशंसा दी थी। ये दर्शकों का प्यार ही है जिसके चलते यशराज फिल्म्स ने इस कालजयी कहानी को नए रूप और नए तेवर के साथ परदे पर पेश करने का फैसला लेने में मदद की। मुझे और अभिषेक दोनों को ये सीक्वेल ऑफप हुई थी लेकिन हमारा फिर से साथ काम करने का संयोग नहीं बन सका। उनकी कमी हम सबको काफी खलेगी। लेकिन, पूरी टीम सीनियर बंटी के रोल में सैफ अली खान का स्वागत कर रही है और हम बंटी और बबली 2 के लिए कुछ नया और कुछ अतरंगी बनाने को लेकर काफी रोमांचित हैं।”

विज्ञापन

Mulgi Shravari, Siddhant Chaturvedi - फोटो : amar ujala mumbai
फिल्म रेस 2 के बाद से एक सुपरहिट फिल्म के लिए लगातार कोशिशें कर रहे सैफ अली खान इस बारे में कहते हैं, “बंटी और बबली को आज के जमाने के हिसाब से पेश करने की कहानी है इसकी सीक्वेल। मैं तो इसकी पटकथा पढ़ते ही उत्साहित हो गया। पूरे परिवार के साथ देखी जा सकने वाली इस फिल्म के लिए मेरा किरदार भी नया है, भाषा भी नई है और पूरा परिवेश भी मेरे लिए बिल्कुल नया है। रानी और मैंने पहले भी साथ में कमाल का काम किया है और यशराज में वापसी के साथ मुझे पूरी उम्मीद है कि हम फिर से कमाल का काम करेंगे।”

बंटी और बबली से पहले रानी और सैफ फिल्म हम तुम और ता रा रम पम में साथ काम कर चुके हैं, दोनों की जोड़ी बड़े परदे पर 11 साल बाद बनने जा रही है। जहां तक बात है बंटी और बबली के सीक्वेल की तो इसके निर्माता आदित्य चोपड़ा फिल्म की मूल कहानी को 10 साल आगे ले आए हैं।

सैफ और शाहरुख जो न कर पाए वो करके दिखाएंगे आयुष्मान खुराना, सलमान का तोड़ेंगे रिकॉर्ड!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें