इंस्टाग्राम पर साझा किया शिव तांडव का वीडियो
रानी चटर्जी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो को साझा करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है-दंगल टीवी शो का एपिसोड जरुर देखना, मस्तमौली 6:30 बस कुछ डर बचे है, आज का एपिसोड मिस न करें। आने वाले एपिसोड मैं इस शिव तांडव के लिए बहुत उत्साहित हूं, राजकुमारी गुस्से में है, अश्विन मास्टर जी द्वारा कोरियोग्राफ किया गया। वीडियो में रानी गुस्से में लगातार शिव तांडव कर रही हैं और चारों तरफ सूखे पत्ते उड़ रहे हैं। वीडियो में उनका लुक भी काफी शानदार है। एक्ट्रेस बार बार अपने फैंस से आने वाले एपिसोड को देखने के लिए कह रही हैं। साथ ही वह शिव तांडव को लेकर काफी ज्यादा उत्साहित भी नजर आ रही हैं। आपको बता दें रानी इन दिनों दंगल टीवी के शो मस्तमौली में नजर आ रही हैं।
United Kacche Review: पहले समझिए यूनाइटेड कच्चे का मतलब, फिर समझिए कबूतरबाजी की ये परदेसी कहानी
आकांक्षा दुबे पर खुलकर बोलीं थी रानी
रानी चटर्जी भोजपुरी की जानी मानी एक्ट्रेस में से एक हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वहीं हाल ही में आकांक्षा दुबे की आत्महत्या के बाद, एक्ट्रेस ने भोजपुरी इंडस्ट्री को लेकर कई बातें खुलकर सामने रखी थीं। एक्ट्रेस को इससे पहले भी बेबाकी के साथ अपनी बातों को सभी के सामने खुलकर बोलते देखा गया है। उन्होंने आकांक्षा की मौत के बाद भोजपुरी इंडस्ट्री के काले सच का खुलासा किया था।
दिलीप कुमार की वजह से बॉलीवुड में चमकी थीं जबीन जलील