हाल ही में सोशल मीडिया पर एक सैनिक का वीडियो वायरल हुआ, जिसको लेकर बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा ने अपना गुस्सा जाहिर किया है।
वीडियो में दिखाया गया है कि श्रीनगर में उपचुनावों के दौरान सीआरपीएफ के जवान के साथ स्थानीय लोग मारपीट कर रहें हैं, इसके बावजूद वो जवान कुछ नहीं कर पाता। हमले के दौरान जवान को चोटें भी आई है और उसका हेलमेट भी जमीन पर गिर गया।
इसे भी पढे़ं- फिल्म 'पद्मावती' में रणवीर सिंह का लुक हुआ लीक, देखें तस्वीर
इसी वीडियो के शेयर करते हुए बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा ने सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा व्यक्त करते हुए कहा है कि अगर इस सैनिक ने अपनी बंदूक का इस्तेमाल किया होता तो इसे मानव अधिकारों का हनन माना जाता? फिर ये क्या है? इन्हें भी आजादी दी जानी चाहिए।
Had this soldier used his gun it would've become human rights violation?Then what's this?Should've given the"azaadi"right there!Very angry!! pic.twitter.com/j22Ol9Jigx
— Randeep Hooda (@RandeepHooda) April 13, 2017
इस संवेदनशील वीडियो में ये साफ देखा जा सकता है कि स्थानीय युवा सैनिक पर हमला कर रहे हैं, सैनिक के पास बंदूक है इसके बावजूद वो कुछ नहीं कर पाता।
इसे भी पढे- सरेआम सिद्धार्थ ने रश्मि देसाई के साथ की ऐसी हरकत, देखते रह गए लोग