फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Randeep-Lin Wedding: दूल्हा-दुल्हन की पहली झलक आई सामने, मणिपुरी अंदाज में खूब जंचे रणदीप-लिन

Wed, 29 Nov 2023 06:23 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

रणदीप हुडा और उनकी गर्लफ्रेंड लिन लैशराम अपनी शादी के लिए इंफाल में हैं। यह जोड़ा आज मैतेई रीति-रिवाज से शादी कर रहा है। विवाह स्थल से रणदीप और लिन की पहली झलक सामने आ गई है।
विज्ञापन
रणदीप हुड्डा, लिन लैशराम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रणदीप हुडा और लिन लैशराम की 29 नवंबर यानी आज शादी है। अभिनेता दूल्हा बनकर पारंपरिक मणिपुरी पोशाक में सजकर विवाह स्थल पर पहुंच चुके हैं। शादी समारोह का एक वीडियो सामने आया है जिसमें लिन एक खूबसूरत मणिपुरी दुल्हन के रूप में तैयार नजर आ रही हैं।

विज्ञापन

Suniel Shetty: 'दिल दौड़े और बॉक्स ऑफिस दहाड़े!', 'एनिमल Vs सैम बहादुर' के लिए 'अन्ना' ने भेजी शुभकामनाएं

पारंपरिक अंदाज में दिखा कपल
बता देंं कि रणदीप हुडा और उनकी गर्लफ्रेंड लिन लैशराम अपनी शादी के लिए इंफाल में हैं। यह जोड़ा आज मैतेई रीति-रिवाज से शादी कर रहा है। विवाह स्थल से रणदीप की पहली झलक सामने आ गई है। सफेद रंग की ड्रेस पहने अभिनेता एक आदर्श मणिपुरी दूल्हे के रूप में दिखे। तस्वीरों और वीडियो में वे  अपने परिवार और रिश्तेदारों से घिरे नजर आए। शादी समारोह के एक अन्य वीडियो और तस्वीरों में लिन को पारंपरिक मणिपुरी दुल्हन के रूप में तैयार हुए देखा जा सकता है। 

मणिपुरी पोशाक में दिखे दूल्हा-दुल्हन
एक मणिपुरी दूल्हे के पारंपरिक पहनावे में एक सफेद सूती धोती या लपेटा हुआ पैंट, एक कुर्ता और एक पगड़ी (स्थानीय रूप से कोकीट के रूप में जाना जाता है) शामिल है। कई दूल्हों की तरह, रणदीप को सादे सफेद शॉल में देखा गया। वहीं लिन की बात करें तो है, अभिनेत्री पोटलोई या पोलोई नाम की पोशाक पहनी थी, जो मोटे कपड़े और कठोर बांस से बनी एक बेलनाकार स्कर्ट है। इसे अक्सर साटन और मखमली कपड़े से सजाया जाता है और गहनों और चमक से अलंकृत किया जाता है।
Prashanth Neel: प्रशांत नील को इस सुपरस्टार से मिलती है हिट फिल्म बनाने की प्रेरणा, निर्देशक का बड़ा खुलासा
विज्ञापन

वर्क फ्रंट की बात करें तो लिन को 'मैरी कॉम', 'रंगून' और और'जाने जान' जैसी फिल्मों में उनकी भूमिकाओं के लिए जाना जाता है। वहीं, रणदीप भी बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। अभिनेता जल्द ही वीर सावरकर की बायोपिक में मुख्य किरदार निभाते हुए दिखने वाले हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें