मनोरंजन जगत के सितारों को मिलने वाली वीआईपी ट्रिटमेंट को लेकर अक्सर बहस होती रहती है। इसी बीच अभिनेता रणदीप हुड्डा और उनकी पत्नी, अभिनेत्री-मॉडल लिन लैशराम ने एक नया उदाहरण सेट किया है। हाल ही में यह जोड़ा लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचा। हालांकि, कपल ने वीआईपी ट्रीटमेंट के बजाए आम जनता की कतार में खड़े होकर बप्पा का आशीर्वाद लेने का विकल्प चुना। जोड़े के इस जेस्चर को देखकर प्रशंसक गदगद हो उठे हैं और उनकी दिल खोलकर तारीफ कर रहे हैं।
रणदीप-लिन ने सेट किया नया उदाहरण
धार्मिक स्थलों पर वीआईपी ट्रीटमेंट को लेकर चल रही बातचीत ने घंटों इंतजार करने वाले आम भक्तों और तरजीही ट्रीटमेंट पाने वाले लोगों के बीच असमानता को उजागर किया है। अपने सक्रिय सामाजिक योगदान और पर्यावरणीय कारणों के समर्थन के लिए जाने जाने वाले रणदीप और लिन ने इन विशेषाधिकारों से अलग होने और आशीर्वाद लेने के लिए जनता से जुड़ने का फैसला किया।