फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रनबीर से मिलना हो तो पंहुचे एयरपोर्ट

Sat, 17 Aug 2013 02:04 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
रण्ाबीर कपूर को आजकल सांस लेने की भी फुर्सत नहीं हैं। इन दिनों उनको दो फिल्मों के लिए देश और विदेश के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। उनके आनेजाने का सिलसिला इतना जोरों पर है कि वह हफ्ते में कई बार एयरपोर्ट पर नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


अभिनेता रण्ाबीर कपूर इन दिनों श्रीलंका और मुंबई के चक्कर लगा रहे हैं। दरअसल इन दिनों रण्ाबीर कपूर अनुराग कश्यप की फिल्म 'बांबे वेलवेट' की शूटिंग श्रीलंका में कर रहे हैं।

इन्हीं डेट्स में वह अभिनव कश्यप की फिल्म 'बेशरम' की डबिंग भी कर रहे हैं। जिस वजह से उन्हें लगातार श्रीलंका और मुंबई के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।

वह एक हफ्ते में वह दो बार से अधिक एयरपोर्ट पर नजर आ जाते हैं। वैसे 'बांबे वेलवेट' की शूटिंग शुरु होने से पहले 'बेशरम' की डबिंग खत्म हो जानी थी लेकिन थोड़ा बहुत डबिंग का काम बच गया था।
विज्ञापन


चूंकि अभिनव, अनुराग के भाई हैं इसलिए अनुराग ने रण्ाबीर को यह छूट दे रखी है कि वह 'बेशरम' की डबिंग के लिए मुंबई आ जा सकते हैं। रनबीर का यह शेडय़ूल अभी और एक महीने तक चलने वाला है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें