फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब कैसे 'किक' मारेंगे सलमान

Sat, 17 Aug 2013 01:35 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
जी नहीं सलमान खान के पांव अभी सही सलामत हैं। और वह फुटबॉल पर तो किक जमा ही सकते हैं। लेकिन यहां बात हो रही है उनकी फिल्म 'किक' को लेकर। सलमान की वजह से 'किक' को लेकर तमाम मुसीबतें खड़ी हो गई हैं।
विज्ञापन


'चेन्नई एक्सप्रेस' की अप्रत्याशित सफलता को देखते हुए सलमान खान ने अपनी फिल्म 'किक' के लिए अगले साल की ईद का समय भले ही तय कर लिया हो लेकिन सच्चाई यह है कि इस फिल्म की शूटिंग अब तक शुरु नहीं हो पायी है।

पिछले एक महीने से इस फिल्म की शूटिंग अटकी हुई है। सलमान इस फिल्म की शूटिंग के लिए अभी तक ब्रिटेन नहीं जा सके हैं क्योंकि उन्हें वहां का वर्क परिमट नहीं मिला। जिस वजह से उस फिल्म की निर्देशक साजिद नाडियादवाला के साथ यूनिट मेंबर ब्रिटेन से मुंबई आ चुके हैं।
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो सलमान को एक-दो दिन के अंदर वर्क परिमट मिल सकता है और उसके बाद वे साजिद के साथ ग्लासगो के लिए रवाना हो सकते हैं।

19 अगस्त को सलमान के हिट एंड रन केस की अदालत में सुनवाई भी होनी है, अगर अदालत ने सलमान की विदेश यात्र पर पाबंदी लगा दी तो साजिद का इंतजार और लंबा खिंच सकता है।

हालांकि इस फिल्म से जुड़े सूत्र बताते हैं कि अगर ऐसा कुछ होगा तो फिल्म की लोकेशन भारत में ही कर दी जाए इस बात की पूरी संभावना हैं। लेकिन फिल्म ईद पर ही रिलीज होगी क्योंकि सलमान भाई ऐसा चाहते हैं।
विज्ञापन

 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें