फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranbir Kapoor: क्या असल जिंदगी में भी 'मक्कार' थे रणबीर कपूर? बहन करीना को अभिनेता ने दिया चौंकाने वाला जवाब

Wed, 15 Mar 2023 10:09 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

करीना कपूर के चैट शो 'व्हाट वीमेन वांट' में पहुंचे रणबीर कपूर से बातचीत के दौरान जब करीना ने पूछा कि क्या वह खुद अपने रोमांटिक रिश्तों में 'मक्कार' रहे हैं? रणबीर ने करीना की बात का जवाब देते हुए स्वीकार किया।
विज्ञापन
रणबीर कपूर, करीना कपूर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड में चॉकलेटी बॉय की तरह पहचाने जाने वाले रणबीर कपूर, आलिया से शादी करने से पहले कितने दिलफेंक थे यह बात किसी से छिपी नहीं है। इन दिनों अपनी फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' को लेकर छाए हुए अभिनेता ने अपने रोमांटिक रिलेशनशिप को लेकर खुलकर बात की है। दरअसल, रणबीर हाल ही में अपनी बहन करीना कपूर खान के चैट शो, 'व्हाट वीमेन वांट सीजन 4' में पहुंचे थे। इसी शो में अभिनेता ने खुलासा किया कि उनकी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म के टाइटल की तरह ही वह असल जिंदगी में रिलेशनंस में 'मक्कार' रहे हैं।

विज्ञापन

करीना कपूर खान, रणबीर कपूर - फोटो : social media
करीना कपूर के चैट शो 'व्हाट वीमेन वांट' में पहुंचे रणबीर कपूर से बातचीत के दौरान जब करीना ने पूछा कि क्या वह खुद अपने रोमांटिक रिश्तों में 'मक्कार' रहे हैं? रणबीर ने करीना की बात का जवाब देते हुए स्वीकार किया कि हो सकता है कि वह अपने पिछले रिश्तों में कहीं न कहीं एक मक्कार रहे हों। अभिनेता बोले, 'मैंने किया हुआ है, लेकिन जैसे-जैसे आप बड़े होते जाते हैं, आपको एहसास होता है कि आप अपने साथी के साथ ज्यादा ईमानदार हैं। इसके बाद रिश्ता गहरा और अधिक सार्थक हो जाता है।'
Satish Kaushik: सतीश कौशिक की बेटी वंशिका ने डिलीट किया इंस्टा अकाउंट, आखिरी बार किया था यह पोस्ट

रणबीर कपूर के 'दाल चावल' वाले बयान पर करीना का सवाल - फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद में करीना और रणबीर, कपूर खानदान के 'गॉसिप मॉन्गर' के बारे में चर्चा दिखे। दोनों ने काफी देर तक बैठकर इस बात पर गपशप की कि कपूर फैमिली में से किसे गॉसिप करने वाले का टैग दिया जाना चाहिए। चर्चा करने के बाद दोनों ने स्वीकार किया कि वे ऐसे नहीं हैं, बस उन्होंने इंडस्ट्री में हो रही घटनाओं के बारे में जानने की उत्सुकता रहती है। दोनों बोले, 'करण जौहर की वजह से मेरी और तुम्हारी बदनामी होती है, क्योंकि वह अकेला महसूस करने लगे हैं इसलिए अक्सर हमारे नामों का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन हम सिर्फ फैन हैं, हम सिर्फ यह जानना चाहते हैं कि इंडस्ट्री में क्या हो रहा है। मुझे लगता है कि हमारे परिवार से, यह टैग रीमा बुआ को मिलना चाहिए।'
विज्ञापन

तू झूठी मैं मक्कार - फोटो : सोशल मीडिया
रणबीर कपूर अपनी बहन करीना कपूर के चैट शो में अपनी हालिया रिलीज हुई फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' को प्रमोट करने पहुंचे थे। लव रंजन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में श्रद्धा कपूर भी मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म इस होली पर रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है।
Naatu Naatu: दुनियाभर में छाया नाटू-नाटू, टॉम क्रूज ने जमकर तारीफ की तो स्पीलबर्ग की पत्नी ने दो बार देखी RRR
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें