फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranbir Kapoor : बेटी 'राहा' को लेकर रणबीर कपूर ने दिया बड़ा बयान- डायपर चेंज करने को बताया 'रॉकेट साइंस'

Wed, 08 Mar 2023 03:58 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों अपनी फिल्म "तू झूठी मैं मक्कार" को लेकर चर्चा में हैं। एक्टर ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अपनी बेटी से जुड़ी बातों को शेयर किया है। रणबीर ने बेटी राहा के बारे में बताते हुए अपनी फीलिंग्स शेयर की है। रणबीर से डायपर बदलने से संबंधित सवाल पूछा गया, जिसपर उन्होंने कहा कि डायपर बदलना काफी अलग प्रोसेस है। आप इसे रॉकेट साइंस कह सकते हैं, जिसमें उसे हम कैसे फोल्ड करते हैं, कैसे हटाते हैं या फिर कैसे साफ करते हैं। यह सब शामिल है।
विज्ञापन
रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों अपनी फिल्म "तू झूठी मैं मक्कार" को लेकर चर्चा में हैं। एक्टर ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अपनी बेटी से जुड़ी बातों को शेयर किया है। रणबीर ने बेटी राहा के बारे में बताते हुए अपनी फीलिंग्स शेयर की है। एक मीडिया संस्थान से बातचीत करने हुए उन्होंने डायपर बदलने को रॉकेट साइंस कहा है। दरअसल, उनसे पूछा गया कि जब राहा का जन्म हुआ था तब उनकी पहली फोटो किसने खींची थी, जिसपर जवाब देते हुए एक्टर ने बताया कि बेटी की पहली तस्वीर उन्होंने खुद खींची थी।

विज्ञापन

रणबीर कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

राहा को जब पहली बार देखा तो ऐसा हुआ फील
इसके बाद रणबीर कपूर से पूछा गया कि आलिया के बाद में सबसे पहले बेटी राहा को गोद में किसने उठाया था, जिसके जवाब में उन्होंने कहा कि हम तीन लोग थे मुझे अच्छे से याद नहीं  कि सबसे पहले राहा को तीनों में से किसने उठाया था। उन्होंने कहा कि सोनी आंटी, मेरी मां या फिर शाहीन हो सकते हैं। इसके बाद उनसे पूछा गया कि जब उन्होंने बेटी राहा को पहली बार देखा तो उन्हें कैसा फील हुआ था, जिस पर एक्टर ने कहा कि इसे शब्दों में बयां कर पाना मुश्किल है।

विज्ञापन

रणबीर कपूर - फोटो : social media

रॉकेट साइंस है डायपर चेंज करना-रणबीर
इसके बाद रणबीर से डायपर बदलने से संबंधित सवाल पूछा गया, जिसपर उन्होंने कहा कि डायपर बदलना काफी अलग प्रोसेस है। आप इसे रॉकेट साइंस कह सकते हैं, जिसमें उसे हम कैसे फोल्ड करते हैं, कैसे हटाते हैं या फिर कैसे साफ करते हैं। यह सब शामिल है। आगे उनसे पूछा गया कि उन्होंने अपनी बेटी के लिए सबसे पहले कौन सी चीज खरीदी थी, जिसपर कहा कि उन्होंने बर्सिलोना जर्सी खरीदी थी और उस पर उनका नाम और नंबर 8 लिखा था। रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म "तू झूठी मैं मक्कार"  8 मार्च को रिलीज हो चुकी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें