फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Drishyam 3: मलयालम फिल्म के साथ ही हिंदी में बनेगी 'दृश्यम 3', अजय देवगन और मोहनलाल एक साथ करेंगे शूटिंग

Wed, 08 Mar 2023 02:40 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'दृश्यम' और 'दृश्यम 2' दोनों सुपरहिट साबित हुईं। दर्शक बेसब्री से 'दृश्यम 3' का इंतजार कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि 'दृश्यम 3' को मलयालम संस्करण की रिलीज की प्रतीक्षा करने के बजाए उसके साथ ही शूट किया जाएगा।
विज्ञापन
अजय देवगन, मोहनलाल - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दृश्यम का ओरिजिनल वर्जन और आधिकारिक रीमेक दोनों ही सुपरहिट साबित हुए। अब मोहनलाल की 'दृश्यम 3' पर काम चल रहा है और फिल्म की स्क्रिप्ट तैयार की जा रही है। जीतू जोसेफ के निर्देशन वाली यह फिल्म मलयालम सिनेमा की सबसे सफल फ्रेंचाइजी में से एक है। जब इस फिल्म को अन्य भाषाओं में बनाया गया तो वहां भी इसका प्रदर्शन दमदार रहा। अजय देवगन की रिलीज हुई फिल्म 'दृश्यम 2' ने भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया।

विज्ञापन

दृश्यम 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म के हिंदी संस्करण में अभिनय करने वाले अजय देवगन इसकी सफलता से खुश हैं। 'दृश्यम 2' ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 350 करोड़ रुपये की दमदार कमाई की, जिससे यह हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक बन गई। 'दृश्यम 2' के हिंदी संस्करण में अजय देवगन, तब्बू और अक्षय खन्ना ने अहम भूमिका निभाई थी। वहीं, इसका निर्देशन अभिषेक पाठक ने किया था।

Holi 2023: इन सितारों का रंगों के त्योहार से है बैर, इन कारणों से होली खेलने से किया इनकार

मलयालम फिल्म 'दृश्यम 2' - फोटो : सोशल मीडिया
'दृश्यम' और 'दृश्यम 2' दोनों सुपरहिट साबित हुईं। वहीं, अब खबर सामने आई है कि इसका तीसरा भाग मलयालम फिल्म के साथ ही बनाया जाएगा। दर्शक बेसब्री से 'दृश्यम 3' का इंतजार कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, 'दृश्यम 3' को मलयालम संस्करण की रिलीज की प्रतीक्षा करने के बजाए, उसके साथ ही शूट किया जाएगा। ऐसा इसलिए, क्योंकि हिंदी दर्शकों के लिए कहानी में एक ताजगी होगी। कहा जा रहा है कि यदि मलयालम संस्करण पहले रिलीज होता है तो बहुत से लोग इसे देख सकते हैं और उनके लिए हिंदी संस्करण में कोई नई कहानी नहीं होगी।

Bollywood Film: बॉलीवुड की इन फिल्मों में दिखाया गया होली का रंगीन मिजाज, दिखा महबूब के प्यार का सच्चा रंग
विज्ञापन

दृश्यम 2 - फोटो : सोशल मीडिया
हिंदी में बनी 'दृश्यम' सफलता हासिल कर चुकी है, इसलिए हिंदी निर्माताओं को कथित तौर पर ऐसा लगता है कि उन्हें यह देखने के लिए इंतजार करने की जरूरत नहीं है कि 'दृश्यम 3' हिट होगी या नहीं, इसलिए वह मलयालम फिल्म के साथ ही इसे रिलीज करने की योजना बना रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, मलयालम संस्करण की मूल स्क्रिप्ट हिंदी फिल्म निर्माताओं के साथ साझा की जाएगी, ताकि वह इसमें अपना पक्ष जोड़ सकें।

Sidhant Kapoor: मशहूर गायक महेंद्र कपूर के पोते सिद्धांत को मिला रहमान का साथ, अगले हफ्ते होगा म्यूजिकल धमाका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें