फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranbir Kapoor: 'ब्रह्मास्त्र' के लिए खुद को मिले अवॉर्ड पर रणबीर कपूर ने दी प्रतिक्रिया, बोले- मैं हकदार नहीं

Thu, 23 Feb 2023 05:47 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

हाल ही में दादा साहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवार्ड्स 2023  (DPIFF 2023) का आयोजन किया गया। इस अवॉर्ड फंक्शन में रणबीर कपूर ने बेस्ट एक्टर तो आलिया भट्ट ने बेस्ट एक्ट्रेस श्रेणी में अवॉर्ड अपने नाम किया। रणबीर को जहां फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के लिए यह अवॉर्ड दिया गया, वहीं आलिया को फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के लिए मिला। हाल ही में एक इवेंट के दौरान रणबीर कपूर ने खुद को मिले अवॉर्ड पर प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन


इवेंट के दौरान रणबीर कपूर ने कहा कि उन्हें लगता है कि फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के लिए इस अवॉर्ड के वह हकदार नहीं हैं। हालांकि, उन्होंने इस दौरान आलिया की खूब जमकर तारीफ की और कहा कि आलिया 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के लिए इस अवॉर्ड की हकदार हैं। बता दें कि रणबीर कपूर ने यह सभी बातें हाल ही में अपनी आगामी फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' के प्रमोशनल इवेंट के दौरान कहीं।
Holidays in Bollywood: मानवाधिकार आयोग पहुंचा फिल्म इंडस्ट्री में छुट्टी का मामला, जारी किए ये अहम निर्देश
विज्ञापन


रणबीर कपूर ने कहा, 'मैं बहुत आभारी हूं कि मुझे यह सम्मान दिया। लेकिन, मुझे नहीं लगता कि ब्रह्मास्त्र के लिए मैं इसे डिजर्व करता हूं। वो कोई बहुत बड़ी एक्टिंग परफॉर्मेंस नहीं थी। हालांकि, जब भी कोई अवॉर्ड मिलता है तो आप अच्छा महसूस तो करते ही हैं।' रणबीर कपूर ने आगे कहा, 'आलिया को अवॉर्ड मिला, इस बात से मैं बेहद खुश हूं, क्योंकि 'गंगूबाई काठियावड़ी' के लिए वह इसे डिजर्व करती हैं। इस फिल्म में उनकी अब तक की सबसे शानदार परफॉर्मेंस रही।' रणबीर ने आगे कहा, 'जब अवॉर्ड मिलता है, एक अच्छा फीडबैक मिलता है कि चलो आपने ठीक ठाक काम किया। और ज्यादातर फीलिंग ये होती है कि चलो ये बच गए।'
विज्ञापन

Celebs: जब इन स्टार्स को पसंद नहीं आई फैंस के साथ बदतमीजी, लगा दी थी अपने बॉडीगार्ड की क्लास

बता दें कि फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में रणबीर कपूर के साथ आलिया भट्ट भी नजर आईं। यह दोनों की साथ में पहली फिल्म थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया। वहीं बात आलिया की फिल्म गंगूबाई काठियावाडी की बात करें तो यह फिल्म संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी। 
Chor Nikal Ke Bhaga: सिनेमाघरों में रिलीज होने से चूकी यामी गौतम की एक और फिल्म, अब ओटीटी पर इस दिन देगी दस्तक

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें