फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanak Rele: पद्मभूषण-पद्मश्री से सम्मानित क्लासिकल डांसर कनक रेले का निधन, 85 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Thu, 23 Feb 2023 11:11 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मोहिनीअट्टम नृत्यांगना कनक रेले के निधन से पूरे सिनेमा जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। 
विज्ञापन
कनक रेले - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिनेमा जगत से एक दुखद खबर सामने आ रही है। पॉपुलर क्लासिकल डांसर और पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित कनक रेले का निधन हो गया है। उनका निधन कार्डियक अरेस्ट के कारण हुआ है। कनक रेले ने 85 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। उनके निधन से पूरी फिल्म इंडस्ट्री गमगीन है। 

विज्ञापन

कनक रेले को भारत की दिग्गज शास्त्रीय नर्तकियों में से एक गिनी जाने वाली कनक रेले के निधन की पुष्टि उनके परिवार द्वारा की गई है। बता दें, कनक रेले काफी समय से बीमार चल रही थीं, जिसके कारण उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसी अस्पताल में आज सुबह करीब साढ़े सात बजे अंतिम सांस ली। डांसर के परिवार में उनके पति यतींद्र रेले, बेटा राहुल और बहू उमा हैं। कनक के निधन में सिनेमा जगत की बड़ी-बड़ी हस्तियां शोक व्यक्त कर रही हैं।

11 जून, 1937 को गुजरात में जन्मीं कनक रेले ने कम उम्र में ही डांस में अपना करियर शुरू कर दिया था। कथकली के पुरुष प्रधान क्षेत्र में अपनी रुचि के साथ कनक ने अपनी एक अलग जगह बनाई थी। अपनी कड़ी मेहनत और हुनर के दम पर कनक रेले ने इंडस्ट्री में खूब नाम कमाया है। हेमा मालिनी ने कनक रेले के निधन पर हेमा मालिनी ने शोक जताते हुए कुछ तस्वीरें साझा करते हुए एक लंबा चौड़ा नोट लिखा है। इसके साथ ही अभिनेत्री और एक्ट्रेस सुधा चंद्रन ने भी कनक रेले के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
विज्ञापन

Throwback Thursday: एक सीन को परफेक्ट बनाने के लिए आमिर ने छोड़ दिया था नहाना, किस्सा जानकर रह जाएंगे हैरान
विज्ञापन


महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस ने भी शोक व्यक्त किया।  उन्होंने लिखा, 'डॉ रेले ने अपने नालंदा नृत्य अनुसंधान केंद्र और नालंदा नृत्य कला महाविद्यालय के माध्यम से नृत्य के क्षेत्र में बेहतरीन काम किया। उन्होंने सैकड़ों छात्रों को प्रशिक्षित किया और शास्त्रीय नृत्य को लोगों के करीब लाया।'
Madhubala: दर्द भरे थे मधुबाला के आखिरी कुछ साल, बीमारी की वजह से हड्डी का ढांचा बन गई थीं अभिनेत्री

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें