बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर रणबीर कपूर अपनी फिल्मों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ एक्टिविटीज को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोरते हैं। स्टाइल के साथ-साथ रणबीर इंटरव्यू में अपने प्रेजेंस ऑफ माइंड से लोगों का दिल जीतते नजर आते हैं। हालांकि, इसी कड़ी में आरके का एक वीडियो इंटरनेट जगत में ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है, जिसमें एक्टर उप्स मोमेंट का शिकार होते देखे जा रहे हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में रणबीर कपूर एक इवेंट के दौरान खुद पर गर्म कॉफी उड़ेलते नजर आ रहे हैं। यह घटना शुक्रवार की रात एक बुक लॉन्च इवेंट के दौरान हुई, जहां रणबीर के साथ उनकी मां नीतू कपूर भी मौजूद थीं। क्लिप में नजर आ रहा है कि एक्टर, गर्म कॉफी का कप पकड़े दर्शकों से बात कर रहे हैं। हालांकि, इसी बीच उनका हाथ हिलता है और पूरी कॉफी रणबीर के पैंट पर गिर जाती है।
गर्म कॉफी के खुद पर गिरने के तुरंत बाद रणबीर कपूर अपनी सीट से उछलते हुए नजर आ रहे हैं, इस दौरान वह जोर-जोर से हंसते भी देखे जा सकते हैं। एक्टर का यही वीडियो इंटरनेट जगत में ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है, और यूजर्स इस पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। वहीं, वीडियो में रणबीर के लुक पर गौर फरमाएं तो, ऑल ब्लैक अटायर में चॉकलेटी स्टार हमेशा की तरह बेहद हैंडसम नजर आ रहे हैं।
Armaan Jain: अरमान जैन ने दिखाई बेटे की पहली झलक, पत्नी अनीसा संग कुछ इस अंदाज में किया न्यू बेबी का स्वागत
रणबीर कपूर के वीडियो को देखकर फैंस ने चुटकी लेनी शुरू कर दी है। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा है, 'सीट से भी धुंआ निकल रहा है, मतलब कॉफी बेहद गर्म थी।' दूसरे ने लिखा है, 'इतना एक्साइटेड होने की क्या जरूरत थी भाई।' वहीं, एक अन्य लिखते हैं, 'अच्छा किया जो ब्लैक आउटफिट पहना है।' वर्कफ्रंट की बात करें तो रणबीर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'एनिमल' की शूटिंग में बिजी हैं। फिल्म का डायरेक्शन संदीप रेड्डी वांगा कर रहे हैं। यह मूवी इसी साल 11 अगस्त को रिलीज होने जा रही है। इसमें रणबीर के अलावा अनिल कपूर, बॉबी देओल और तृप्ति डिमरी जैसे सितारे लीड रोल में हैं।