अनुपम खेर सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं और आए दिन फैंस के साथ दिलचस्प पोस्ट शेयर करते नजर आते हैं। अनुपम खेर अपने पोस्ट के जरिए अक्सर प्रशंसकों को लाइफ टिप्स भी देते हैं। एक बार फिर एक्टर कुछ ऐसा ही करते नजर आ रहे हैं। अनुपम खेर ने अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्हें तैराकी करते हुए देखा जा सकता है। पोस्ट के साथ उन्होंने काफी प्रेरक कैप्शन लिखा है।
बोले- 'हिम्मत दिखाओ'
अनुपम खेर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से यह वीडियो शेयर किया है। इसमें वह अपने स्विमिंग स्किल्स दिखाते नजर आ रहे हैं। इसके साथ कैप्शन में लिखा है, 'मुश्किलों से भाग जाना आसान होता है। हर पहलू जिंदगी का इम्तिहान होता है। डरने वालों को मिलता नहीं कुछ जिंदगी में। लड़ने वालों के कदमों में जहान होता है। इसके साथ एक्टर ने लिखा है, 'हिम्मत दिखाओ, डर से बाहर निकलो।'
Priyanka Chopra: अपने एग फ्रीज कराने के फैसले पर प्रियंका ने की बात, बोलीं- बहुत दर्दनाक और मुश्किल था सब
जन्मदिन पर साझा किया था पोस्ट
बता दें कि इससे पहले अनुपम खेर ने अपने जन्मदिन (7 मार्च) के मौके पर एक वीडियो साझा कर यह जानकारी दी थी कि उन्होंने तैराकी सीखनी शुरू कर दी है। अनुपम खेर ने बताया था कि उन्हें तैरना बिल्कुल नहीं आता, लेकिन उन्होंने अब इसकी कोशिश शुरू कर दी है। साथ ही उन्होंने यह भी लिखा कि आने वाले हर साल में वह कुछ नया करना चाहते हैं।
Arjun Rampal: अर्जुन रामपाल के घर फिर गूंजेगी किलकारी, दूसरी बार मां बनने वाली हैं गर्लफ्रेंड गैब्रिएला
यूजर्स ने की तारीफ
अनुपम खेर के हालिया वीडियो पर यूजर्स उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'सर आपको देखकर हमें जिंदगी जीने की सीख मिलती है। हम सीखते हैं कि मुश्किलों से दूर मत भागो, उनका सामना करो।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'खुद को हमेशा मोटिवेट कैसे रखें, यह आपसे बखूबी सीखा जा सकता है।' एक यूजर ने लिखा, 'आप एक शानदार अभिनेता और इंसान हैं।'
KKK13 : 'ओटीटी और फिल्मों में काम करना चाहती हूं' खतरों के खिलाड़ी का ऑफर ठुकराने के बाद बोलीं प्रियंका चाहर