बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'एनिमल' की शूटिंग में व्यस्त हैं। जी हां, अभिनेता बेटी के जन्म के बाद अब काम पर लौट आए हैं। याद दिला दें, फिल्म 'एनिमल' के सेट से कई बाद रणबीर कपूर की तस्वीरें सामने आ चुकी हैं। लेकिन, इन वारयल तस्वीरों में उनका पूरा लुक कभी नजर नहीं आया। वहीं, अब सामने आ रहीं तस्वीरों में अभिनेता के लुक का खुलासा हो गया है। इन तस्वीरों में रणबीर खून में सने नजर आ रहे हैं।