फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KIFF 2022: 15 दिसंबर से शुरू होगा कोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल, बिग बी संग जया बच्चन करेंगी उद्घाटन

Thu, 24 Nov 2022 02:39 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

28वां कोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल का आयोजन जल्द ही होने जा रहा है। यह पहला मौका है, जब साल में दूसरी बार फिल्म फेस्टिवल होने जा रहा है। 
विज्ञापन
कोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

28वां कोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल 15 दिसंबर से शुरू होने जा रहा है, जो 22 दिसंबर तक चलेगा। करीब ढाई दशक के इतिहास में पहली बार ऐसा होने जा रहा है, जब फिल्म फेस्टिवल का आयोजन साल में दूसरी बार हो रहा है। इस बार फिल्म फेस्टिवल के उद्घाटन समारोह में बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन अपनी पत्नी जया बच्चन के साथ शामिल होंगे।

विज्ञापन

बता दें कि कोरोना महामारी के बाद से ही फिल्म फेस्टिवल का आयोजन नहीं हो रहा था। वहीं, इस साल स्थिति बेहतर होने पर कोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल का 27वां संस्करण 25 अप्रैल से शुरू हुआ और एक मई तक चला। उस दौरान फेस्टिवल में 40 देशों की 163 फिल्में दिखाई गई थीं। वहीं, अब 15 दिसंबर से 22 दिसंबर तक फिल्म फेस्टिवल का आयोजन होने जा रहा है। 

Throwback Thursday: कमल हासन की इस बात पर भड़क उठा था बॉलीवुड का पहला सुपरस्टार, क्या आप जानते हैं यह किस्सा?

 
विज्ञापन

28वें कोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल का आयोजन पश्चिम बंगाल सरकार व संस्कृति विभाग की ओर से किया जा रहा है। कहा जा रहा है कि इस बार के फेस्टिवल में नेट पैक अवॉर्ड के साथ इसे पांच वर्गों में बांटा गया है। इनमें मूविंग इमेज, भारतीय भाषा की फिल्में, डॉक्यूमेंटरी और शॉर्ट फिक्शन शामिल हैं।

Ranbir Kapoor: फिल्म 'एनिमल' के सेट से वायरल हुआ रणबीर कपूर का लुक, खून में सने नजर आए अभिनेता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें