वायरल तस्वीरों में रणबीर का काफी रफ लुक में नजर आ रहा है। वह सफेद कुर्ता पहने, लंबे बालों में दिखाई दे रहे हैं। तस्वीरों को देख यह अनुमान लगाया जा रहा है कि अभिनेता का यह लुक किसी एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग के बाद का हो सकता है। क्योंकि अभिनेता के पूरे चेहरे और कपड़ों पर खून के धब्बे दिखाई दे रहे हैं।
गौरतलब है कि इस फिल्म में रणबीर कपूर और कबीर सिंह के साथ मेकर संदीप रेड्डी वांगा पहली बार काम करेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म में रणबीर कपूर डार्क कैरेक्टर में नजर आएंगे। यह फिल्म अगले साल यानी 2023 में रिलीज होगी।