फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranbir Kapoor: बेटी राहा के जन्म के बाद तुरंत 'एनिमल' के सेट पर लौट आए थे रणबीर, शूट किया था ये सीक्वेंस

Thu, 14 Dec 2023 05:34 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

 'एनिमल' फिल्म में रणबीर कपूर के चचेरे भाई का किरदार निभाने वाले अभिनेता के पी सिंह ने बताया कि रणबीर राहा के जन्म के तुरंत बाद सेट पर लौट आए थे।
विज्ञापन
रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता रणबीर कपूर इन दिनों फिल्म 'एनिमल' को लेकर छाए हुए हैं। इसी महीने पहली तारीख को रिलीज हुई फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जोरदार प्रदर्शन कर रही है। इस फिल्म के लिए रणबीर ने जीतोड़ मेहनत की है, वे रणविजय के किरदार में पूरी तरह ढल गए हैं। फिल्म से जुड़ी नई-नई जानकारी हर दिन सामने आती रहती हैं। इसे लेकर एक और दिलचस्प खुलासा हुआ है। 

विज्ञापन


बेटी को घर छोड़कर तुरंत शूटिंग पर लौट आए एक्टर
पिछले दिनों 'एनिमल' फिल्म में रणबीर कपूर के चचेरे भाई का किरदार निभाने वाले अभिनेता के पी सिंह ने मीडिया से फिल्म के बारे में काफी खुल कर बात किया। अभिनेता रणबीर कपूर के बारे में बात करते हुए के पी सिंह ने बताया कि रणबीर कपूर जब इस फिल्म की शूटिंग कर रहे थे, उसी दौरान उनकी बेटी राहा का जन्म हुआ था और वे बेटी को घर छोड़ने के बाद तुरंत शूटिंग पर रवाना हो गए थे।
Preity Zinta: प्रीतम सिंह जिंटा है प्रीति का असली नाम? अभिनेत्री ने वायरल अफवाह पर दी प्रतिक्रिया
विज्ञापन


के पी सिंह ने साझा किया अनुभव
के पी सिंह ने कहा, 'रणबीर कपूर अपनी बेटी राहा को हॉस्पिटल से ग्यारह बजे घर लाए थे। इसके बाद वे दोपहर तीज बजे 'एनिमल' फिल्म के सेट पर आ गए थे। उस दिन मुंबई में फिल्म का फाइट सीक्वेंस शूट होने वाला था, इसलिए रणबीर सभी फॉर्मलिटी पूरा करके सीधे सेट पर आ गए थे'। के पी सिंह ने रणबीर कपूर के बारे में बात करते हुए आगे बताया, 'एक दिन बातों-बातों में रणबीर ने मुझसे पूछा यार के पी एक बात बता तुम्हारी बेटी ने तुम्हे पहली बार पापा कब बुलाया था? मैं बता नहीं सकता मुझे कितना अच्छा लगा। इतना बड़ा अभिनेता मुझसे बात कर रहा है। फिल्म की शूटिंग खत्म होते-होते हम सब परिवार जैसे बन चुके थे'।
विज्ञापन

Bollywood: इन PAK कलाकारों ने बॉलीवुड में चलाया अभिनय का जादू, लीड कलाकार की जगह बटोरी सारी लाइमलाइट

ताबड़तोड़ कमाई जारी
आपको बता दें कि 'एनिमल' फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अब तक 557.9 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है। इतना ही नहीं, इस फिल्म की रिलीज के बाद फिल्म से जुड़े सभी स्टार्स की किस्मत के सितारे बुलंदियों पर जा पहुंचे हैं। इस फिल्म में अभिनेता बॉबी देओल ने गैंगस्टर अबरार का का रोल अदा किया है। उनके अलावा रश्मिका मंदाना और तृप्ति डिमरी भी अहम रोल में हैं। 
Animal BO Collection: एनिमल की विदेश में रिकॉर्डतोड़ कमाई, बनी 25 मिलियन अमेरिकी डॉलर कमाने वाली 8वीं फिल्म

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें