महात्मा गांधी को बेशरम कहने के विवाद ने अब तूल पकड़ा है। इसके विरोध में 'बेशरम' फिल्म नहीं चलने दी गई।
रणबीर कपूर की बेशरम नाम की फिल्म दो अक्टूबर को रिलीज हुई। इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान रणबीर कपूर ने पहले रायपुर फिर पटना में महात्मा गांधी को दिल से बेशरम कहा।
यह बयान सोमवार और मंगलवार को दिए गए। इस बयान की तीखी प्रतिक्रिया तो नहीं हुई लेकिन अब इस मामले में विरोध के सुर उठने शुरू हुए हैं।
अजमेर में बुधवार को एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने रणबीर कपूर के इस बयान की आलोचना की। कार्यकर्ताओं ने पोस्टर फाड़ने के साथ उस सिनेमाघर में भी हंगामा किया जहां यह फिल्म चल रही थी।
इस राजनैतिक विरोध की वजह से अजमेर के कुछ सिनेमाघरों में बेशरम का प्रदर्शन नहीं हो पाया। हालांकि शाम तक स्थितियां सामान्य हो गईं थीं।