फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणबीर ने गांधी को फिर कहा बेशरम

Tue, 01 Oct 2013 04:25 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
रणबीर कपूर महात्मा गांधी को बेशरम कहने पर शर्मिंदा नहीं है। बल्कि उन्होंने यह बात फिर से दोहरा दी है।
विज्ञापन


रणबीर कपूर की फिल्म बेशरम दो अक्टूबर को रिलीज हो रही है। इसी दिन महात्मा गांधी का जन्मदिन होता है। रणबीर कपूर अपनी फिल्म के नाम महात्मा गांधी के बीच संबंध तलाश रहे हैं।

रणबीर ने कहा गांधी को बेशरम

अपनी फिल्म का प्रमोशन रायपुर करने पहुंचे रणबीर ने महात्मा गांधी को बेशरम कहा था। उन्होंने कहा था कि महात्मा गांधी दिल से बेशरम थे। क्योंकि वे जो चाहते थे उस पर अड़ जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके इस बयान की आलोचना हुई थी। बावजूद इसके इस बात पर माफी मांगने या सफाई देने के रणबीर कपूर ने एक बार फिर से महात्मा गांधी को बेशरम कहा है।

यह मामला पटना का है। रणबीर कपूर अपनी फिल्म का प्रमोशन करने यहां फिल्म के निर्देशक अभिनव कश्यप के साथ यहां पहुंचे थे। उन्होंने महात्मा गांधी के साथ शम्मी कपूर को भी बेशरम कहा।

अब देखना यह है कि उनके इस बयान पर कांग्रेस सहित कोई भी राजनीतिक पार्टी इसे मुद्दे के तौर पर उठाती है या नहीं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें