रणबीर कपूर और कैटरीना की लव स्टोरी अब शायद काफी आगे बढ़ चुकी है। आलम ये है कि इतनी जग-हंसाई के बाद भी दोनों एक दूसरे का साथ जरा भी नहीं छोड़ पा रहे।
मीडिया में ऐसी खबरें आ रही हैं कि इन दोनों ने होटल में एक पूरी रात साथ-साथ गुजारी है। सूत्रों के मुताबित 28 सितंबर को रणबीर की बर्थडे वाले दिन मुंबई में कैटरीना उनके साथ होटल में उनके साथ रहीं।
इस दौरान और कोई उनके दरम्यान नहीं रहा। ये दोनों अपने-अपने काम समाप्त करके होटल में पंहुचे और दोनों ने अपने-अपने ड्राइवरों को वहां से भेज दिया।
इसके बाद ये रात भर एक ही कमरे में साथ रहे और दूसरे दिन वापस गए। याद हो कि कैटरीना की बर्थडे पर भी दोनों आमिर का प्रोग्राम छोड़कर एक होटल में रात गुजारने गए थे।
इनकी इतनी नजदीकियों ने ये तो साफ कर दिया है कि दोनों के बीच गंभीर खिचड़ी पक रही है। ये भी बताया जा रहा है कि अगले दिन कैट ऋषि और नीतू की उपस्थिति में रणबीर के घर भी पंहुची और वहां भी खूब वक्त बिताया।