अरिजीत ने गाया है गाना
'केसरिया' गाने के बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं, जिसे अरिजीत सिंह ने अपनी आवाज दी है। पूरे गाने को ईशा और शिवा पर फिल्माया गया है, जिसमें कुछ हिंग्लिश फ्रेज का इस्तेमाल किया गया है और उन्हीं को लेकर गाने का खूब मजाक उड़ाया जा रहा है। दरअसल, गाने की एक लाइन है, ‘काजल की स्याही से लिखी हैं तूने न जाने कितनों की लव स्टोरियां।’ अब लोग तरह-तरह के मीम्स बनाकर इस लाइन का खूब मजाक बन रहे हैं।
लव स्टोरियां नहीं आया पसंद
इस एक लाइन की वजह के गाने पर मीम्स की बौछार हो गई है। किसी ने जेठालाल का चेहरे के साथ केसरिया लाइन को बढ़िया बताकर लव स्टोरियां लाइन को बुरा बताया है, तो कुछ इसे बिरयानी में इलायची की तरह बता रहे हैं। लोगों का कहना है कि यह लव एंथम नहीं हो सकता है, गाने का टीजर जितना अच्छा लगा था, पूरे गाने ने उतना ही मजा किरकिरा कर दिया है।