हाल ही में दिल्ली पुलिस ने अपने अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक तेज रफ्तार से चलती हुई गाड़ी आती है। उसके बाद ट्रैफिक लाइट की रेड लाइट में करीना कपूर कभी खुशी कभी गम का डायलॉग कहती नजर आती हैं कि 'कौन है ये जिसने दोबारा मुडकर मुझे नहीं देखा'। दरअसल वीडियो में तेज रफ्तार से गाड़ी चलाने और रेड लाइट पर न रूकने वालों पर तंज कसा गया था। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो के कैप्शन में लिखा था, 'वह ट्रैफिक उल्लंघनकर्ता कौन है? पू को अटेंशन पसंद है, इसलिए ट्रैफिक लाइट का पालन करें'। लोगों को दिल्ली पुलिस के जागरुक करने का ये तरीका काफी पसंद आ रहा है। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है, जब राजधानी की पुलिस ने कुछ अनोखे तरीके से लोगों को जागरुक करने की कोशिश की हो। इससे पहले भी कई बार दिल्ली पुलिस ऐसा कर चुकी है।