फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Riddhima Kapoor: रणबीर कपूर ने बहन रिद्धिमा को लेकर की बात, बोले- 'उन्हें पापा की तरह ही गुस्सा आता है'

Fri, 25 Oct 2024 08:26 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेता रणबीर कपूर ने अपनी बहन रिद्धिमा कपूर को लेकर कुछ बातें कही हैं। उन्होंने बताया कि उनकी बहन रिद्धिमा कपूर अपने पापा की तरह ही गुस्सा करती हैं। 
विज्ञापन
रिद्धिमा कपूर-रणबीर कपूर-नीतू कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@neetu54
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड में ऋषि कपूर को सबसे सफल अभिनेताओं में गिना जाता है। उनके व्यवहार को बहुत अच्छे से जाना जाता है। फेबुलस लाइफ वर्सेस बॉलीवुड वाइव्स के तीसरे सीजन में रणबीर कपूर ने बताया कि उनकी बहन रिद्धिमा कपूर साहनी को अपने पापा ऋषि कपूर की तरह ही गुस्सा आता है। उन्होंने कहा कि जब बात उन पर आती है, तो बहुत ज्यादा ही गुस्सा आता है।
विज्ञापन

रिद्धिमा ने ज्वेलरी डिजाइनिंग में बनाया करियर
रणबीर कपूर ने अपने पापा की तरह की काम करने की ठानी। वहीं, रिद्दिमा कपूर अपने पापा की तरह काम नहीं करना चाहती थीं, उन्होंने ज्वेलरी डिजाइन में अपना करियर बनाया। हालांकि, सालों बाद उन्होंने  फेबुलस लाइफ वर्सेस बॉलीवुड वाइव्स सीजन 3 में अपना स्क्रीन डेब्यू किया। इस शो में काम करने के लिए नीतू कपूर और रणबीर कपूर ने रिद्धिमा का सहयोग किया।

Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 में राशन के लिए घरवालों ने कुर्बान की अपनी चीजें, अविनाश और करण वीर के बीच हुआ झगड़ा

पापा से बहुत मिलती हैं रिद्धिमा कपूर
रणबीर कपूर और रिद्धिमा रिश्ते में भाई बहन हैं, लेकिन कभी भी एक दूसरे को चिढ़ाने से नहीं चूकते हैं। रणबीर ने अपने पापा के बारे में बात करते हुए कहा, 'वह मेरे पिता से बहुत मिलती-जुलती हैं। वह जो भी सोचती हैं, जो भी उनके दिल में होता है, वह उसे बखूबी व्यक्त कर सकती हैं'।

Diwali Celebration: इको-फ्रेंडली दिवाली मनाना पसंद करती हैं ये हसीनाएं, पटाखों से बनाकर रखती हैं दूरी

विज्ञापन

नीतू कपूर-रिद्धिमा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
पापा के जाने की खबर से उबर नहीं पाईं नीतू
शो के एक एपिसोड में नीतू कपूर ने बताया कि अपने पिता के निधन पर रिद्धिमा सबसे ज्यादा प्रभावित हुई थीं। रिद्धिमा उनके बारे में सुनकर कांप उठती थीं और वे अभी तक ऋषि कपूर के जाने की बात से उबर नहीं पाए हैं। इस शो में कल्याणी साहा चावला, शालिनी पासी और रिद्धिमा कपूर साहनी भी शामिल हुई हैं। शो में पहले से भावना पांडे, नीलम कोठारी, सीमा सजदेह और महीप कपूर नजर आ रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें