एक समाचार पत्र को दिए इंटरव्यू में उन्होंने अपने होने वाले दामाद के बारे में काफी कुछ कहा था। उन्होंने बताया था कि वह रणबीर से बहुत प्यार करते हैं। महेश ने उनकी तारीफ करते हुए कहा था कि वह भले ही कपूर परिवार से आते हैं लेकिन उनके पास एक अनूठा आकर्षण और प्रतिभा है जो उनका अपना है। साथ उन्होंने यह भी बताया था कि वह आलिया भट्ट की तरह ही ओरिजनल हैं।
इंटरव्यू के दौरान जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने कभी आलिया को रिश्ते की सलाह दी है। इस पर महेश भट्ट ने कहा था कि वह उस श्रेणी के माता-पिता में से नहीं हैं जो अपने बच्चों को उनकी व्यक्तिगत पसंद के बारे में सलाह देते हैं। आलिया वयस्क हैं और यह एक ऐसा मामला है जिसे उन्हें खुद ही हैंडल करना होगा।
बता दें कि रणबीर आलिया जल्द ही फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का लोगों को लंबे समय से इंतजार है। यह एक साइंस फिक्शन फिल्म है जिसका निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया है। फिल्म में दोनों के अलावा अमिताभ बच्चन भी दिखेंगे। यह फिल्म सिनेमाघरों में 9 सिंतबर को रिलीज होगी।