फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anek Release Date Postponed: आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘अनेक’ की रिलीज डेट बढ़ी आगे, रणवीर सिंह की फिल्म बनी वजह

Tue, 12 Apr 2022 05:24 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘अनेक’ की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है। फिल्म के निर्माताओं ने वाईआरएफ की फिल्म ‘जयेशभाई जोरदार’ के साथ क्लैश से बचने के लिए ये फैसला लिया है।
विज्ञापन
फिल्म अनेक, जयेशभाई जोरदार - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘अनेक’ की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है। फिल्म के निर्माताओं ने वाईआरएफ की फिल्म ‘जयेशभाई जोरदार’ के साथ क्लैश से बचने के लिए ये फैसला लिया है। इस फिल्म में रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं। 'अनेक' पहले 13 मई को रिलीज होने वाली थी, जिसकी डेट को अब आगे बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन

 
आदित्य चोपड़ा और वाईआरएफ के सीईओ अक्षय विधानी, भूषण कुमार और अनुभव सिन्हा ने हाल ही में बात की और बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों के बीच होने वाली टक्कर से बचने के लिए रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया। इस फिल्म के निर्देशक और निर्माता अनुभव सिन्हा हैं। आयुष्मान और अनुभव सिन्हा ‘आर्टिकल 15’ के बाद दूसरी बार ‘अनेक’ में काम कर रहे हैं। अनुभव सिन्हा ने कहा कि एक फिल्म को बनाने में काफी मेहनत लगती है। 'अनेक' की रिलीज को आगे बढ़ने की हमें खुशी है। अब दर्शक दोनों फिल्मों का आनंद उठा सकते हैं। 
 
यशराज फिल्म्स के सीईओ अक्षय विधानी ने कहा कि निर्माता भूषण कुमार और अनुभव सिन्हा ने ‘अनेक’ की रिलीज डेट को आगे बढ़ाने का फैसला किया है। अब ये फिल्म 27 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फैसले की वजह से अब दर्शक अब ‘जयेशभाई जोरदार’ और ‘अनेक’ दोनों ही फिल्म देख सकेंगे। ‘अनेक’ भूषण कुमार की टी-सीरीज और अनुभव सिन्हा की बनारस मीडिया वर्क्स द्वारा संयुक्त रूप से निर्मित फिल्म है।
विज्ञापन





 


 


 

 
 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें